विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट बैच 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई, योग्यता सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक

Published: Wed, 09 Jul 2025 12:23 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jul 2025 12:24 PM (IST)

इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट के कुल 170 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई ...और पढ़ें

ICG Recruitment 2025: CGCAT 2027 Batch के लिए यहां से करें अप्लाई।
ICG Recruitment 2025: CGCAT 2027 Batch के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए आवेदन शुरू।
  2. 23 जुलाई है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
  3. कुल 170 रिक्त पदों के लिए हो रही है भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट बैच 2027 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 23 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं और कोस्ट गार्ड में शामिल होने का सपना देख रहे हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ICG के भर्ती पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं।

कौन ले सकता है भर्ती में भाग

इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट GENERAL DUTY पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा सहायक कमांडेंट टेक्निकल पदों पर आवेदन के लिए मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग स्नातक होना चाहिए। इसके

आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूतनम आयु 21 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2001 एवं 30 जून 2005 के बीच हुआ हो। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। आर्मी/ नेवी/ एयरफोर्स या कोस्ट गार्ड में सर्विस वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच सकते हैं। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • Coast Guard CGCAT 2027 Batch में आवेदन के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर CGCAT पर क्लिक करें।
  • अब News / Announcements में जाकर आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन टू क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूर्ण कर लें।
  • अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ ही अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी वर्ग को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है अर्थात इस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली जेल वार्डर, PGT समेत अन्य पदों पर आवेदन स्टार्ट, इस तरीके से स्वयं कर सकते हैं अप्लाई