HSSC Constable Vacancy 2026: 12वीं पास हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए जल्द कर लें अप्लाई, लास्ट डेट नजदीक
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 25 जनवरी निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक ...और पढ़ें

Haryana Constable Vacancy 2026
HighLights
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए जल्द कर लें अप्लाई।
25 जनवरी है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 25 जनवरी 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे अंतिम दिनों में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए तुरंत ही फॉर्म भर लें।
आवेदन पत्र एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
12th पास ले सकते हैं भर्ती में भाग
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ अभ्यर्थी ने मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में अवश्य पढ़ा हो। इसके अलावा उम्मीदवार ने CET ग्रुप C की परीक्षा पास की हो।
आयु सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले युवाओं को उम्र में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदन करने का तरीका
- ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल adv012026.hryssc.com/ पर विजिट करें।
- न्यू कैंडिडेट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- अब अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा कर लें।
- हस्ताक्षर, फोटोग्राफ व अन्य डॉक्युमेंट अपलोड करें। फॉर्म को सबमिट कर दें।
- प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात भर्ती में पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भरा जा सकता है।
5500 पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 5500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से मेल कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए 4500 पद, फीमेल कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए 600 पद और मेल कॉन्स्टेबल रेलवे पुलिस के लिए 400 पद आरक्षित हैं।
