HSSC CET 2023: हरियाणा में 13 हजार ग्रुप डी पदों की भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, ये रहा अप्लाई लिंक
HSSC CET 2023 हरियाणा राज्य सरकार के विभागों में 13 हजार पदों की इस भर्ती का आयोजन राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जा रहा है। आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 के माध्यम से किया जाएगा।

HSSC CET 2023: हरियाणा में सरकारी नौकरी को बड़ी खबर। हरियाणा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 13 हजार से अधिक ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी सोमवार, 5 जून से शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 26 जून है। इस भर्ती का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जा रहा है। आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 के माध्यम से किया जाएगा। हरियाणा एसएससी द्वारा जारी सीईटी 2023 अधिसूचना के मुताबिक तमाम विभागों में ग्रुप डी के कुल 13,536 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों में स्वीपर, चौकीदार और स्वीपर-कम-चौकीदार शामिल नहीं हैं।
HSSC CET 2023: ऐसे करें आवेदन हरियाणा ग्रुप डी भर्ती / सीईटी के लिए
हरियाणा एसएससी द्वारा आयोजित किए जाने वाले सीईटी 2023 के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को आयोग के वन-टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल, onetimeregn.haryana.gov.in पर जाकर पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने पिछली बार आयोजित सीईटी के लिए अप्लाई किया था, उन्हें इस बार की परीक्षा के लिए आवेदन हेतु जरूरी संशोधन ही करने होंगे। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, राज्ये आरक्षित वर्गों के साथ-साथ सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट भी दी गई है। आवेदन प्रक्रिया आज
- HSSC CET 2023 हरियाणा 13536 ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक
- HSSC CET 2023 हरियाणा 13536 ग्रुप डी भर्ती आवेदन लिंक
HSSC CET 2023: हरियाणा ग्रुप डी भर्ती / सीईटी के लिए योग्यता मानदंड
हरियाणा एसएससी द्वारा जारी सीईटी 2023 अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (दसवीं / हाई स्कूल / सेकेंड्री) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। साथ ही, उम्मीदवारों को मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत को एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। उम्मीदवारों का आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।