होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, 7वीं पास कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पूरी डिटेल
झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट ...और पढ़ें

Home Guard Recruitment 2026
HighLights
झारखंड में देवघर में होमगार्ड पदों पर हो रही भर्ती।
आज है फॉर्म भरने की लास्ट डेट, तुरंत कर लें अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड सरकार की ओर से देवघर जिले में होम गार्ड के 772 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
फॉर्म भरने से पहले पात्रता की कर लें जांच
- ऐसे उम्मीदवार जो ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवेदन करेंगे उनका 7वीं कक्षा और शहरी क्षेत्रों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार ग्रामीण या शहरी क्षेत्र जहां से भी आवेदन करना चाहते हैं वहां का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- 1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 19 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो।
- ऊपरी उम्र में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
शारीरिक मापदंड
भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थी जो सामान्य, ओबीसी, बीसी वर्ग से आते हैं उनकी न्यूनतम लंबाई 162 सेमी और सीना 79 सेमी होना चाहिए। एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी और सीना 76 सेमी होना चाहिए। सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 148 सेमी निर्धारित है।
फॉर्म भरने का तरीका
- देवघर होम गार्ड भर्ती आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- इसके बाद निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
Deoghar Home Guard Vacancy Apply Online 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। ध्यान रखें कि जब तक आवेदन फीस जमा नहीं की जाएगी तब तक फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
