विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HAL Recruitment 2020: हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड में 7 पायलट पदों के लिए करें आवेदन

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 11 Mar 2020 02:07 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 02:09 PM (IST)

HAL Recruitment 2020 इन पदों पर बेंगलूरू नासिक और कानपुर में नियुक्ति की जानी है।

HAL Recruitment 2020: हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड में 7 पायलट पदों के लिए करें आवेदन
HAL Recruitment 2020: हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड में 7 पायलट पदों के लिए करें आवेदन

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। HAL Recruitment 2020: भारत सरकार कंपनी हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने सीनियर टेस्ट पायलट और टेस्ट पायलट के पदों पर पदों पर भर्ती के आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन 26 मार्च तक किये जा सकते हैं।

इन पदों के लिए हो रहे हैं आवेदन

एचएएल ने अपने लेटेस्ट भर्ती विज्ञापन में फ्लाईट ऑपरेशंस में सीनियर टेस्ट पायलट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों पर बेंगलूरू, नासिक और कानपुर में नियुक्ति की जानी है।

ये है निर्धारित आयु सीमा

फ्लाईट ऑपरेशंस में सीनियर टेस्ट पायलट पदों पर ग्रेड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गयी है। ग्रेड 5 पर सीनियर टेस्ट पायलट के लिए उम्मीदवार की आयु 26 मार्च 2020 को 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं, ग्रेड 6 और ग्रेड 7 के लिए आयु सीमा 48 वर्ष रखी गई है।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से ऑफिशियल नोटिफिकेशऩ के साथ दिये गये अप्लीकेशन फॉर्म और आवेदन शुल्क के लिए चालान डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन को आवश्यक संलग्नकों के साथ 26 मार्च 2020 तक इस पते पर जमा करा सकते हैं – चीफ मैनेजर (एचआर), रिक्रूटमेंट सेक्शन, हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), कॉर्पोरेट ऑफिस, 15/1 कब्बन रोड, बैंगलोर – 560 001।

आवेदन शुल्क

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के बैंक अकाउंट में आवेदन शुल्क रुपये 550 को भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन अप्लीकेशन लिंक