Move to Jagran APP

Gujarat High Court Recruitment 2022: गुजरात हाईकोर्ट ने सिविल जज के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

Gujarat High Court Recruitment 2022 गुजरात उच्च न्यायालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 219 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन विभिन्न प्रक्रिया के आधार पर होगा। इसके मुताबिक पहले प्रारंभिक परीक्षा 15 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Fri, 04 Feb 2022 09:39 AM (IST)Updated: Fri, 04 Feb 2022 10:04 AM (IST)
Gujarat High Court Recruitment 2022:  गुजरात हाईकोर्ट ने सिविल जज के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे होगा सेलेक्शन
Gujarat High Court Recruitment 2022: गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) ने सिविल जज के पद पर भर्ती निकाली है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Gujarat High Court Recruitment 2022: गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) ने सिविल जज के पद पर भर्ती निकाली है। इसके मुताबिक, कुल 219 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के इच्छुक और योग्य है, वे आधिकारिक वेबसाइट - hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया बीते दिन यानी कि, 3 फरवरी, 2022 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। वहीं इस पोस्ट पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मार्च 2022 रात 11:59 बजे तक है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके गुजरात एचसी सिविल जज के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

loksabha election banner

Gujarat High Court Recruitment 2022: सिविल जज के पद पर आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

सिविल जज के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को गुजरात एचसी की आधिकारिक वेबसाइट - hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर 'नौकरी के आवेदन' पर जाएं। अब एक ड्रॉप-डाउन मेन्यू दिखाई देगा, 'अभी आवेदन करें' पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, "सिविल जज के संवर्ग में सीधी भर्ती (2022)" के सामने 'अभी आवेदन करें' बटन पर क्लिक करें। अपना आवेदन ध्यान से भरें और सबमिट करें। एक प्रिंट-आउट लेकर भविष्य के लिए रख लें। 

गुजरात उच्च न्यायालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 219 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन विभिन्न प्रक्रिया के आधार पर होगा। इसके मुताबिक, पहले प्रारंभिक परीक्षा 15 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद गुजराती भाषा के लिए टेस्ट मुख्य परीक्षा 17 जुलाई 2022 को होगा। इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2022 को होगी। वहीं इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

गुजरात उच्च न्यायालय में सिविल जज के पद के लिए पात्र होने के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों को 2 मार्च 2022 तक 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.