विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DSRVS Recruitment 2021: ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइज़र के 138 पदों पर निकली भर्तियां, ग्रेजुएशन पास करें आवेदन

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Wed, 10 Mar 2021 06:32 PM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 08:08 PM (IST)

DSRVS Recruitment 2021अगर आप ग्रेजुएट हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी ...और पढ़ें

डिजिटल शिक्षा और रोज़गार विकास संस्थान ( Digital Shiksha and Rojgar Vikas Sansthan, DSRVS)
डिजिटल शिक्षा और रोज़गार विकास संस्थान ( Digital Shiksha and Rojgar Vikas Sansthan, DSRVS)

DSRVS Recruitment 2021: अगर आप ग्रेजुएट हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। डिजिटल शिक्षा और रोज़गार विकास संस्थान ( Digital Shiksha and Rojgar Vikas Sansthan, DSRVS) ने ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइज़र (Block Program Supervisor posts) पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य आवेदक निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से डिजिटल शिक्षा और रोज़गार विकास संस्थान (DSRVS) अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संस्थान के आधिकारिक पोर्टल https://www.dsrvs.com/recruit/index.php?welcome/view_advt/3 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआती तारीख : 10 मार्च 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2021

डिजिटल शिक्षा और रोज़गार विकास संस्थान (DSRVS) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 138 पदों के लिए ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस पोस्ट के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने ग्रेजुएशन किया हो। वहीं इस पोस्ट पर आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल, 2021 है। ऐसे में जो भी ओवदन करना चाहते हैं, वे इसी दौरान कर दें। आखिरी तारीख बीतने के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 1 अगस्त, 2021 तक 37 साल की होनी चाहिए।उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो वह सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और उसके अनुरुप ही आवेदन करें, क्योंकि अगर आवेदन पत्र में कहीं कोई गड़बड़ी पकड़ी जाती है तो फिर आवेदन पत्र रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए इस बात का ख्याल रखें। 

ये होगी सैलरी

डिजिटल शिक्षा और रोज़गार विकास संस्थान ( Digital Shiksha and Rojgar Vikas Sansthan, DSRVS) की ओर से निकाले गए ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइज़र के पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 20,600 से . 32,800 सैलरी प्रतिमाह दी जाएगी।