विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DRDO Recruitment 2020: डीआरडीओ ने रिसर्च एसोसिएट सहित अन्य पदों पर निकाली वैकेंसी, करें चेक

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Fri, 19 Jun 2020 05:49 PM (IST)

DRDO Recruitment 2020 डीआरडीओ ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) और रिसर्च एसोसिएट (RA)के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

DRDO Recruitment 2020: डीआरडीओ ने रिसर्च एसोसिएट सहित अन्य पदों पर निकाली वैकेंसी, करें चेक
DRDO Recruitment 2020: डीआरडीओ ने रिसर्च एसोसिएट सहित अन्य पदों पर निकाली वैकेंसी, करें चेक

DRDO Recruitment 2020: डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में जॉब पाने का शानदार मौका है। ऑर्गनाइजेशन ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) और रिसर्च एसोसिएट (RA)के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत जूनियर रिसर्च फेलो के 7 और रिसर्च एसोसिएट के 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर युवाओं का सेलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन जुलाई में किया जाएगा। वॉक-इन-इंटरव्यू 1 से 6 जुलाई 2020 तक आयोजित किया जाएगा।

डीआरडीओ की तरफ से तय इंटरव्यू शेड्यूल के मुताबिक रिसर्च एसोसिएट की 2 पोस्ट के लिए 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। वहीं जेआरएफ फिजिक्स वाले उम्मीदवारों के लिए 4 और जेआरएफ केमिस्ट्री सब्जेक्ट वाले उम्मीदवारों के लिए 4 जुलाई को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स विषय वालों को 6 जुलाई के साक्षात्कार के लिए पहुंचना होगा।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन:

रिसर्च एसोसिएट की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीएचडी होना चाहिए। इसके अलावा थर्मोइलेक्ट्रिक सामग्री या मॉड्यूल से संबंधित विषय पर समकक्ष डिग्री या भौतिकी, रसायन विज्ञान या एमई, एम में पोस्टग्रेजुएट की डिग्री (एम.एससी या समकक्ष) के बाद थर्मोइलेक्ट्रिक सामग्री या मॉड्यूल क्षेत्र में तीन साल का शोध, शिक्षण और डिजाइन और विकास का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार पद से जुड़ी क्वालिफिकेशन की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट चेक कर सकते हैं।

जेआरएफ फिजिक्स की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सीएसआईआर यूजीसी (नेट), एमएचआरडी (गेट) या जेईएसटी या व्यावसायिक पाठ्यक्रम (बीई / बी) में स्नातक की डिग्री में फर्स्ट डिवीजन होना चाहिए। इसके अलावा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) योग्यता के साथ भौतिकी में पोस्टग्रेजुएट की डिग्री (एम.एससी या समकक्ष) होना चाहिए। इस पद के साथ-साथ अन्य विषयों से जुड़ी क्वालिफिकेशन सहित अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं।

यहां होगा इंटरव्यू

उम्मीदवारों का इंटरव्यू जोधपुर ने डिफेन्स लेबोरेटरी, जोधपुर में सुबह 10 आयोजित किया जाएगा।