विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSF Recruitment 2025: कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर 25 अगस्त तक करें अप्लाई, यहां देखें आवेदन का तरीका

Published: Sat, 23 Aug 2025 10:35 AM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2025 04:15 PM (IST)

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के 3588 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 25 अगस्त तक स्वीकार किए ...और पढ़ें

BSF Recruitment 2025: आवेदन करने के लिए दसवीं अनिवार्य।
BSF Recruitment 2025: आवेदन करने के लिए दसवीं अनिवार्य।

HighLights

  1. 25 अगस्त तक आवेदन करने का मौका।
  2. कुल 3588 पदों पर भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे है, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत बीसीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीएसएफ की ओर से कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के कुल 3588 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 3406 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 182 पद आरक्षित है। जो उम्मीदवार बीएसएफ में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे है, वे 25 अगस्त, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड

  • कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं और आईटीआई उत्तीर्ण की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। जबकि एसएससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और लिखित परीक्षा आदि के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, गणित, हिंदी और अंग्रेजी आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।

ऐसे करें खुद अप्लाई

कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर आवेदन आप स्वयं कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • बीएसएफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन करने के लिए व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब शैक्षणिक योग्यता की जानकारी, आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और फोटो को दर्ज करें।
  • सभी दस्तावेजों को सबमिट करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 

यह भी पढ़ें: RRC Western Railway Recruitment 2025: अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन 30 अगस्त से शुरू, यहां करें अप्लाई