विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC TRE 4 Bharti 2026: बिहार टीचर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करने का मौका

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:50 AM (IST)

बीपीएससी चतुर्थ शिक्षक भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म (BPSC TRE 4 Online form) भरने की लास्ट डेट 3 नवंबर तक बढ़ा दी ...और पढ़ें

BPSC TRE 4 Vacancy 2026

BPSC TRE 4 Vacancy 2026

HighLights

  1. बीपीएससी टीआरई भर्ती के लिए अब 3 नवंबर तक आवेदन का रहेगा मौका।

  2. बीपीएससी ने आवेदन डेट की एक्सटेंड, नोटिस जारी कर साझा की डिटेल।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से बिहार टीचर भर्ती (BPSC TRE 4 2026) एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी कारणवश निर्धारित तिथि तक फॉर्म नहीं भर सके हैं उनके पास अब 2 नवंबर तक एप्लीकेशन फीस जमा करने और 3 नवंबर 2026 तक फॉर्म जमा करने का मौका रहेगा। ध्यान रखें कि इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए 3 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया अवश्य पूर्ण कर लें।

33320 पदों के लिए लिए जा रहे आवेदन

इस भर्ती के माध्यम से शिक्षकों के कुल 33320 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 4370 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए 16540 पद आरक्षित हैं।

भर्ती में शामिल होने के लिए योग्यता एवं मापदंड

पद पात्रता CTET/STET
प्राइमरी टीचर (Class 1-5) 12वीं पास के साथ D.El.Ed/B.El.Ed या निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता CTET Paper-I / BTET Paper-I या समकक्ष योग्यता आवश्यक
मिडिल स्कूल टीचर (Class 6-8) संबंधित विषय में Graduation के साथ B.Ed/D.El.Ed CTET Paper-II / BTET Paper-II या निर्धारित योग्यता
सेकेंडरी टीचर (Class 9-10) संबंधित विषय में Graduation/Post Graduation के साथ B.Ed Bihar STET Paper-I उत्तीर्ण
हायर सेकेंडरी टीचर (Class 11-12) संबंधित विषय में Post Graduation और B.Ed या समकक्ष योग्यता Bihar STET Paper-II उत्तीर्ण

शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18/ 21 साल और अधिकतम उम्र पदानुसार 37/40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

स्वयं ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म

  • बीपीएससी टीआरई 4 ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 
  • वेबसाइट होम पेज पर "ऑनलाइन एप्लीकेशन" पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर New Registration (One Time Registration) पर क्लिक करें।
  • OTR करने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • हस्ताक्षर, डिटेल्स, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
BPSC TRE 4 Bharti notification

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन स्वयं ही घर बैठे किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक और फॉर्म भरने की स्टेप्स नीचे दी जा रहीं हैं-

आवेदन फीस

भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- UP RO ARO Bharti 2026: समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर आवेदन स्टार्ट, घर बैठे इस तरीके से भर सकते हैं फॉर्म