BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BOB SO Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।
HighLights
एसओ के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका।
कुल 1100 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की आज यानी 01 अक्टूबर लास्ट डेट है। जो उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा में बतौर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं कर सके हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रकिया को अवश्य पूरा कर लें। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 1100 पदों पर भर्ती की जाएगी।
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता
वेल्थ एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 22 से 32 वर्ष और क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये निर्धारित है।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य जागरूकता आदि विषयों से 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
ऐसे करें स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन आवेदन का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
