विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BISAG-N Recruitment 2024: इस इंस्टीट्यूट में आईटी इंजीनियर, प्लानर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Wed, 03 Jan 2024 01:01 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jan 2024 01:03 PM (IST)

भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जियो इंफॉर्मेटिक्स (BISAG-N) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। ...और पढ़ें

BISAG-N Recruitment 2024 के लिए ईमेल के माध्यम से 8 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई।
BISAG-N Recruitment 2024 के लिए ईमेल के माध्यम से 8 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई।

HighLights

  1. भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट में कई पदों पर निकली भर्ती।
  2. 8 जनवरी 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) की ओर से आईटी इंजीनियर, प्लानर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, प्रोजेक्ट एनालिस्ट सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गयी है। अगर आप इस भर्ती में के लिए योग्यता रखते हैं तो आप ई-मेल आईडी के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी है। आवेदन से पहले अभ्यर्थी पात्रता अवश्य चेक कर लें।

BISAG-N Recruitment 2024: क्या है योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने पदानुसार स्नातक/ संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक/ कॉमर्स में डिग्री/ मैनेजमेंट, फाइनेंस या एचआर में डिप्लोमा आदि किया हो। पात्रता एवं मापदंड की जानकारी की पदानुसार जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

BISAG-N Vacancy 2024: भर्ती विवरण

भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 208 रिक्त पदों को भरा जाना है। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • सॉफ्टवेयर डेवलपर: 160 पद
  • आईटी इंजीनियर: 10 पद
  • क्वालिटी एनालिस्ट: 10 पद
  • प्लानर: 10 पद
  • प्रोजेक्ट एनालिस्ट: 10 पद
  • अकाउंट एग्जीक्यूटिव: 2 पद
  • एडमिन एग्जीक्यूटिव: 2 पद
  • एडमिन एग्जीक्यूटिव (परचेज): 2 पद
  • एडमिन एग्जीक्यूटिव (एचआर): 2 पद

BISAG-N Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ई-मेल के माध्यम से आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में अपडेटेड सीवी के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके biodata@ethosgroup.biz पर भेज सकते हैं। योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके भर्ती की अगली प्रॉसेस के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों को आगे की जानकारी ई-मेल के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- DEE Assam Teacher Recruitment: असम में सहायक अध्यापकों के 5550 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन भर सकता है फॉर्म