विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Lab Technician Bharti 2025: बिहार लैब टेक्नीशियन पदों पर आवेदन स्टार्ट, shs.bihar.gov.in पर कर सकते हैं अप्लाई

Published: Mon, 01 Sep 2025 12:00 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2025 09:34 AM (IST)

बिहार लैब टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो 15 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। जो ...और पढ़ें

Bihar Lab Technician Bharti 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
Bihar Lab Technician Bharti 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. बिहार लैब टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
  2. 1075 रिक्त पदों के लिए 15 सितंबर तक भरा जा सकता है फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) की ओर से लैब टेक्नीशियन के 1075 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 सितंबर 2025 तय की गई है।

भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता एवं आयु

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों एवं महिला उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता

  • लेबोरेटरी टेक्नीशियन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी विषयों से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण किया हो और साथ ही मेडिकल लेबोरेटर टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन (BMLT) या डिप्लोमा DMLT किया हो।
  • सीनियर लेबोरेटरी टेक्नीशियन पदों पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार ने एम.एससी. मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी / सामान्य माइक्रोबायोलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी / बायोकेमिस्ट्री (डीएमएलटी सहित या उसके बिना)।
  • और टीबी प्रयोगशाला परीक्षण माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस संबंधित जीनोटाइपिक परीक्षण (न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट, लाइन प्रोब एसे) / फेनोटाइपिक परीक्षण (कल्चर और ड्रग ससेप्टिबिलिटी टेस्ट) में दो वर्ष का कार्य अनुभव।
  • अथवा बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी (डीएमएलटी सहित) / बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी (डीएमएलटी सहित) / बी.एससी. बायोकेमिस्ट्री (डीएमएलटी सहित) / बी.एससी. केमिस्ट्री (डीएमएलटी सहित) / बी.एससी. लाइफ साइंस (डीएमएलटी सहित) / बी.एससी. बॉटनी (डीएमएलटी सहित) / बी.एससी. जूलॉजी (डीएमएलटी सहित)
  • और टीबी प्रयोगशाला परीक्षण माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस संबंधित जीनोटाइपिक परीक्षण (न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन परीक्षण, लाइन प्रोब परख)/ फेनोटाइपिक परीक्षण (कल्चर और औषधि संवेदनशीलता परीक्षण) में तीन वर्ष का कार्य अनुभव।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर ह्यूमन रिसोर्स में एडवर्टीजमेंट पर क्लिक करें। इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन और उसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में निर्धारित फीस जमा करके आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ सामान्य, ईडब्ल्यूएस, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, दिव्यांग एवं राज्य की सभी महिला अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 125 रुपए जमा करना होगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1075 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से Laboratory Technician के लिए 1068 पद और Senior Laboratory Technician के लिए 7 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CCRAS Recruitment 2025: सीसीआरएएस भर्ती के लिए आवेदन डेट एक्सटेंड, अब 22 सितंबर तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका