Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Home Guard Bharti 2025: बिहार पुलिस होम गार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 27 मार्च से होंगे स्टार्ट

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 02:51 PM (IST)

    महानिदेशक सह समादेष्टा कार्यालय की ओर से बिहार में पुलिस होम गार्ड के 15 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 27 मार्च से शुरू की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी इन्हीं डेट्स के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर पाएंगे।

    Hero Image
    Bihar Home Guard Bharti 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में पुलिस होम गार्ड के 15 हजार रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। महानिदेशक सह समादेष्टा कार्यालय की ओर से राज्य के 33 जनपदों में होम गार्ड की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से स्टार्ट कर दी जाएगी। आवेदन शुरू होते ही इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 अप्रैल 2025 तय की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पात्रता एवं मापदंड

    बिहार पुलिस होम गार्ड पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का क्लास 10th/ 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। योग्यता की विस्तृत डिटेल जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के साथ जारी की जाएगी।

    जिलों के अनुसार पदों की संख्या

    विभाग की ओर से यह भर्तियां राज्य के 33 जिलों में की जाएंगी। पदों की संख्या 15000 है। जिलेवार भर्ती विवरण निम्नलिखित है -

    • पटना: 1479 पद
    • नालन्दा: 812 पद
    • भोजपुर: 511 पद
    • रोहतास: 559 पद
    • बक्सर: 312 पद
    • कैमूर/भभुआ: 241 पद
    • गया: 909 पद
    • नवादा: 361 पद
    • जहानाबाज: 317 पद
    • औरंगाबाद: 217 पद
    • मुजफ्फरनगर: 296 पद
    • सीतामढी: 439 पद
    • शिवहरी: 78 पद
    • छपरा: 690 पद
    • सिवान: 231 पद
    • गोपालगंज: 395 पद
    • मोतिहारी: 474 पद
    • बेतिया: 311 पद
    • दरभंगा: 741 पद
    • समस्तीपुर: 731 पद
    • मधुबनी: 607 पद
    • पूर्णियां: 280 पद
    • कटिहार: 484 पद
    • अररिया: 122 पद
    • किशनगंज: 280 पद
    • सहरसा: 74 पद
    • सुपौल: 144 पद
    • मधेपुरा: 193 पद
    • भागलपुर: 666 पद
    • बांका: 294
    • मुंगेर: 171 पद
    • जमुई: 257 पद
    • लखीसराय: 123 पद
    • शेखपुरा: 192 पद
    • खगड़िया: 111 पद
    • बेगूसराय: 422 पद

    चयन प्रक्रिया

    बिहार होम गार्ड पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा एवं फिजिकल टेस्ट में भाग लेना होगा। फिजिकल के दौरान दौड़, लम्बी कूद और गोला फेंक आदि प्रक्रियाओं में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल होने पर विभाग की ओर से अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार कर जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल लिस्ट में दर्ज होगा उनको राज्यभर के जिलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Group D Vacancy 2025: राजस्थान ग्रुप डी के 53 हजार से अधिक पदों पर आवेदन स्टार्ट, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई