विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BOB SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:31 AM (IST)

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। ...और पढ़ें

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. आवेदन करने की आज लास्ट डेट।

  2. कुल 1100 उम्मीदवारों का होगा चयन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती में उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार बीओबी में बतौर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं कर सके हैं। वे BOB की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर जल्द से जल्द इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती

स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए कुल 1100 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए कुल 1000 पद और क्रेडिट एनालिस्ट के लिए कुल 100 पद आरक्षित किए गए हैं।

कौन कर सकते हैं स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर अप्लाई

  1. स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 21 व 22 वर्ष और पदानुसार अधिकतम आयु 32 व 33 वर्ष निर्धारित है।
  2. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की विशेष छूट भी दी जाएगी।
  3. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी

उम्मीदवारों को प्रतिमाह पदानुसार सैलरी प्रदान की जाएगी। JMG/S–I के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 67,160 रुपये और MMG/S–II के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

इतनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है।

 

यह भी पढ़ें: IBPS Hindi Officer Recruitment 2026: आईबीपीएस में हिंदी ऑफिसर के पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, ऐसे करें अप्लाई