यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
APPSC Lecturer Recruitment 2024: इस राज्य में लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 24 जनवरी से होंगे शुरू
आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) की ओर से लेक्चरर के 240 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी ...और पढ़ें

HighLights
- आंध्र प्रदेश में लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।
- भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2024 से होगी शुरू।
- 240 रिक्त पदों पर होनी हैं नियुक्तियां।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (APPSC) की ओर से लेक्चरर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2024 से शुरू की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 13 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी।
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भर सकेंगे, अन्य किसी भी माध्यम से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। 24 जनवरी को फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट appsc.aptonline.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
APPSC Lecturer Recruitment 2024: भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से कुल 240 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विषयों के अनुसार लेक्चरर पदों की संख्या निम्नलिखित है-
- वनस्पति विज्ञान (बॉटनी): 19 पद
- रसायन शास्त्र (केमिस्ट्री): 26 पद
- वाणिज्य (कॉमर्स): 35 पद
- कंप्यूटर एप्लीकेशन: 26 पद
- कम्प्यूटर साइंस: 31 पद
- अर्थशास्त्र: 16 पद
- इतिहास: 19 पद
- गणित: 17 पद
- भौतिकी: 11 पद
- राजनीति विज्ञान: 21 पद
- जूलॉजी: 19 पद
APPSC Lecturer Recruitment 2024 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

APPSC Lecturer Vacancy 2023: कैसे होगा चयन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आधार पर आयोजित की जाएगी। रिटेन एग्जाम का आयोजन अप्रैल/ मई 2024 माह में किया जाएगा। लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) के लिए बुलाया जायेगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि नियुक्ति के लिए आपको सीपीटी में सफल होना अनिवार्य है।
भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क की जानकारी के लिए जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रदान की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2024 के लिए आवेदन आज से शुरू, 21 जनवरी तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म
