Indian Coast Guard नाविक यांत्रिक भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, एप्लीकेशन प्रॉसेस फीस पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक
भारतीय तटरक्षक बल नाविक एवं यांत्रिक भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 21 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। ...और पढ़ें

Indian Coast Guard NAVIK YANTRIK 2026
HighLights
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुरू।
21 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन कोस्ट गार्ड में शामिल होने के लिए तैयारियां कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय तट रक्षक बल की ओर से नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I भर्ती 2026 (CGEPT बैच 1/2027 और 02/2027) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से 21 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।
वैकेंसी के लिए क्या है योग्यता
इस भर्ती के लिए पद के अनुसार पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
नाविक (जनरल ड्यूटी): काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स के साथ 12वीं क्लास पास की हो।
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच): काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से 10वीं क्लास पास।
हाइजीनिस्ट-I: सेंट्रल/स्टेट गवर्नमेंट से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) या इसके बराबर की योग्यता हासिल की हो।
यांत्रिक: काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से 10वीं क्लास पास और 'ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन' (AICTE) से मंजूर इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/ पावर) इंजीनियरिंग में 03 या 04 साल का डिप्लोमा। या काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से 10वीं और 12वीं क्लास पास और 'ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन' (AICTE) से इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/ पावर) इंजीनियरिंग में 02 या 03 साल का डिप्लोमा किया हो।
आयु सीमा
नाविक पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 नवंबर 2005/ 1 मई 2005 से 1 मई 2009 के बीच हुआ है। हाइजीनिस्ट-I पदों के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 नवंबर 2005 से 1 अक्टूबर 2009 के बीच हुआ हो। इसके अलावा यांत्रिक पदों पर फॉर्म भरने के लिए 1 नवंबर 2002 से 1 अक्टूबर 2009 के बीच जन्म होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियम के अनुसार छूट मिलेगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल/ ओबीसी/ ईब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 550 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी की साइट पर जाकर भरा जा सकता है फॉर्म
इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। फॉर्म भरने के लिए पहले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना है और उसके बाद लॉग इन डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा कर लेना है। फॉर्म भरने के बाद निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Indian Coast Guard NAVIK YANTRIK Online Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन Stage-I, II, III और IV के जरिये किये जायेगा। स्टेज-I की परीक्षा नवंबर 2026 की शुरुआत में होगी। वहीं स्टेज II फरवरी 2027 के आखिरी आयोजित की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
