Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather: रथ यात्रा के दिन भारी बारिश! रांची, गुमला सहित 10 जिलों में अलर्ट; जानें कैसे रहेगा आज का मौसम

    By Kumar GauravEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Fri, 27 Jun 2025 07:22 AM (IST)

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में मानसून सक्रिय है, जिससे रांची सहित पूरे राज्य में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई है। रांची का तापमान ग ...और पढ़ें

    Hero Image

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून की गतिविधियां पिछले 24 घंटों में सक्रिय रही हैं। इस दौरान राज्य में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा हुई जबकि, कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार हो रही बारिश से राजधानी रांची और आसपास के जिलों का तापमान भी गिर गया है। राजधानी का अधिकतम 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    भारी बारिश की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 27 जून को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावे निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भारी वर्षा होने की संभावना है।

    ऐसे में शुक्रवार को निकलने वाली रथयात्रा के दौरान भी भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विशेष रूप से बारिश होती है। इन जिलों में शुक्रवार को मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और बिजली गिरने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं, 28 और 29 जून को दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में भारी वर्षा होने की संभावना है, इसे लेकर यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि एक जून से 26 जून के बीच पूरे राज्य में सामान्य से 89 प्रतिशत अधिक वर्षापात हुआ है।

    वहीं, रांची में सामान्य वर्षापात 158.2 मिमी की तुलना में अब तक 512.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। पूरे राज्य में अब तक रांची में ही सर्वाधिक वर्षापात रिकॉर्ड किया गया है जबकि, सबसे कम गोड्डा में सामान्य वर्षापात 137.9 मिमी की तुलना में अब तक 111 मिमी वर्षा हुई है।

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य बनी रही। लगभग सभी स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा रिकॉर्ड की गई जबकि, कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई है।

    सबसे अधिक वर्षा 79 मिमी हजारीबाग के हेंदगिर में रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि, सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकॉर्ड किया गया।

    वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढे़ं-

    झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।