JDU की नई टीम का एलान, बड़े स्तर पर जिम्मेदारियों का बंटवारा; नीरज कुमार फिर बने मुख्य प्रवक्ता
जदयू ने बिहार में अपनी नई प्रदेश टीम का एलान किया है, जिसमें 12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 74 सचिव ...और पढ़ें

जनता दल यूनाइटेड ने बुधवार को अपनी नई प्रदेश टीम का एलान किया
HighLights
जदयू ने बिहार में नई प्रदेश टीम की घोषणा की।
12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 74 सचिव नियुक्त।
नीरज कुमार को फिर मुख्य प्रवक्ता बनाया गया।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में संगठन को और मजबूत बनाने की कवायद के तहत जनता दल यूनाइटेड ने बुधवार को अपनी नई प्रदेश टीम का एलान कर दिया। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना है।
पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देशन में बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। नई टीम में संगठन के विभिन्न स्तरों पर बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है।
घोषित सूची के अनुसार, पार्टी ने 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव और 74 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की है। पार्टी का मानना है कि नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
वहीं, मीडिया और जनसंपर्क के मोर्चे पर भी जदयू ने अनुभव पर भरोसा जताया है। एमएलसी नीरज कुमार को एक बार फिर पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कुल नौ प्रवक्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष जनता के सामने रखेंगे।




