Punjab Crime: जालंधर में स्नैचिंग का शिकार हुई महिला को आया होश, पुलिस के हाथ नहीं लगा लुटेरों का सुराग
शुक्रवार को प्रशंसा और उनकी सहेली नेहा सामान खरीद पर एक्टिवा पर घर वापस जा रही थी। बस्ती शेख में बाइक पर दो अज्ञात लुटेरे धक्का देकर पर्स छीन लिया फरार हो गए। सड़क पर गिरने से प्रशंसा के सिर में गहरी चोट आई थी।
संवाद सहयोगी, जालंधर। महानगर में स्नैचर और लुटेरों के बढ़ते आतंक के बीच शुक्रवार को बस्ती शेख में हुई स्नैचिंग की घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। अभी तक पुलिस के हाथ बाइक सवार लुटेरों को लेकर कोई सुराग नहीं लगा है।
उधर, अस्पताल में दाखिल घायल महिला प्रशंसा को होश आ गया है। शुक्रवार को माडल हाउस से लौट रहीं एक्टिवा पर सवार प्रशंसा और उनकी सहेली नेहा को धक्का देकर दो युवक उनका पर्स लेकर फरार हो गए थे। नीचे गिरने से प्रशंसा के सिर में गहरी चोट लग गई थी। काफी खून बहने से वह बेहोश हो गईं। अस्पताल में उपचार के दौरान उनके सिर में 25 टांके लगे हैं।
इधऱ, पुलिस लूट वाली जगह के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है ताकि लुटेरों के खिलाफ कोई सबूत मिल सके और उन तक पहुंचा जा सके। थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया लुटेरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। टीमें बनाकर अलग-अलग जगह छापामारी की जा रही है और जल्द ही पुलिस इस मामले को हल कर लेगी।
डरी सहमी हुई हैं प्रशंसा
होश में आई प्रशंसा इस घटना के बाद डरी और सहमी में हुई है। उन्हंने पुलिस से गुहार लगाई है कि लुटेरों को बख्शा नहीं जाना चाहिए ताकि आगे से ऐसी घटना को अंजाम ना दे सकें।
यह है मामला
गत शुक्रवार को प्रशंसा और उनकी सहेली नेहा सामान खरीद पर एक्टिवा पर घर वापस जा रही थी। बस्ती शेख में बाइक पर दो अज्ञात लुटेरे उनका पर्स छीन कर फरार हो गए। सबसे पहले बाइक सवार लुटेरों ने पर्स छीना और फिर एक्टिवा को लात मारकर दोनों महिलाओं को नीचे गिरा दिया। नीचे गिरने से बस्ती गुजां निवासी प्रशंसा और नेहा बेहोश हो गईं। दोनों में से कोई लुटेरों की बाइक का नंबर नहीं नोट कर पाई।
यह भी पढ़ें - Jalandhar Crime: सहेलियों के साथ बर्थडे मनाने गई युवती से दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर किया था बेहोश