Move to Jagran APP

गोरखपुर में बनेगा भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक पुस्तकालय, होंगे ₹500 करोड़ खर्च; CM योगी ने किया अनुमोदित

Gorakhpur भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक पुस्तकालय गोरखपुर में बनेगा। चंपा देवी पार्क में 25 एकड़ में प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर परियोजना के तहत इसे स्थापित किया जाएगा। यहां भारतीय संस्कृति नाथ पंथ कबीर पंथ एवं हिन्दुत्व आदि के बारे में पर्याप्त सामग्री उपलब्ध रहेगी।

By Jagran NewsEdited By: Nirmal PareekPublished: Sun, 28 May 2023 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 07:27 PM (IST)
गोरखपुर में बनेगा भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक पुस्तकालय, होंगे ₹500 करोड़ खर्च; CM योगी ने किया अनुमोदित
गोरखपुर में बनेगा भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक पुस्तकालय

उमेश पाठक, गोरखपुर : भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक पुस्तकालय गोरखपुर में बनेगा। चंपा देवी पार्क में 25 एकड़ में प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर परियोजना के तहत इसे स्थापित किया जाएगा। यहां भारतीय संस्कृति, नाथ पंथ, कबीर पंथ एवं हिन्दुत्व आदि के बारे में पर्याप्त सामग्री उपलब्ध रहेगी। विश्व भर से लोग आकर यहां जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह सामग्री पुस्तक एवं डिजिटल, दोनों रूप में उपलब्ध रहेगी।

loksabha election banner

बता दें, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से कन्वेंशन सेंटर की डिजाइन फाइनल कर लिया गया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसे अनुमोदित कर दिया है। अब विस्तृत कार्ययोजना बनाने का काम शुरू होगा।

गोरखपुर में भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो सकें, इसके एक भव्य कन्वेंशन सेंटर की जरूरत महसूस हो रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीडीए को इसके लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया था। गोरखपुर में बनने वाला कन्वेंशन सेंटर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से भी भव्य होगा। यहां पुस्तकालय के साथ ही आध्यात्मिक पुस्तकालय बनाने का निर्णय लिया गया है।

विश्व प्रसिद्ध गीता प्रेस गोरखपुर में है। गोरखपुर नाथ पंथ की धरती है। संत कबीर ने पड़ोसी जिले संतकबीरनगर के मगहर में शरीर त्यागा था। दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाने वाले गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर जिले में है। पूरे विश्व के लिए आध्यात्मिक दृष्टि से गोरखपुर एक आकर्षण का केंद्र हो सकता है इसलिए यहां के कन्वेंशन सेंटर की परियोजना में भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक पुस्तकालय बनाने का निर्णय लिया गया है।

करीब 500 करोड़ रुपये होगी कन्वेंशन सेंटर परियोजना की लागत

विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर परियोजना की लागत करीब 500 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसके लिए चयनित कंसल्टेंट ने डिजाइन बना ली है और अब विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी। केवल कन्वेंशन सेंटर पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कन्वेंशन सेंटर में 5000 लोगों के बैठने की जगह होगी और उसे दो हिस्सों में बांटकर 2500 लोगों के लिए भी किया जा सकेगा। यहां वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए स्थान होगा। प्रदर्शनी लगाने के लिए भी स्थान उपलब्ध रहेगा।

फाइव स्टार होटल का भी है प्रस्ताव

कन्वेंशन सेंटर परियोजना के तहत एक फाइव स्टार होटल का भी प्रावधान किया गया है। होटल बन जाने के बाद रामगढ़ताल क्षेत्र में चार फाइव स्टार होटल हो जाएंगे। होटल मैरिएट लगभग तैयार है। होटल ताज विवांता का निर्माण शुरू होने वाला है। लोटस प्रबंधन को भी जमीन आवंटित है।

वर्जन...

गोरखपुर में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। यह शहर आध्यात्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण है इसलिए यहां बड़ा आध्यात्मिक पुस्तकालय भी बनाया जाएगा। फाइव स्टार होटल व अन्य सुविधाएं भी होंगी। इसकी डिजाइन अनुमोदित हो चुकी है।

- महेंद्र सिंह तंवर, उपाध्यक्ष, जीडीए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.