शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस का दिखा उत्साह
शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पर दिखा उत्साह
शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस का दिखा उत्साह
संवाद सहयोगी जामताड़ा : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में जिला मुख्यालय शहर व आसपास के शैक्षणिक संस्थानों में उत्सवी माहौल दिखा। विद्यालय स्तर पर ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सोमवार को जेबीसी प्लस टू विद्यालय में प्राचार्य सुशील मरांडी ने, राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य देवेंद्र मरांडी, आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा में प्रधानाध्यापक रेनू कुमारी, संत एंथोनी स्कूल कायस्थ पाड़ा में निदेशक डीडी भंडारी, ज्ञान रेनू विद्या निकेतन में निदेशक श्यामल मंडल ने इसी प्रकार सहरपुरा पंचायत में मुखिया परेश मुर्मू, सुपायडीह पंचायत में मुखिया स्टेनशिला हेम्ब्रम, गोपालपुर पंचायत में मुखिया सरोज हेम्ब्रम, सोनबाद पंचायत में मुखिया निर्मल सोरेन, चेंगायडीह पंचायत में मुखिया शकीला देवी, चन्द्रदीपा पंचायत में मुखिया देवीसन हांसदा, पंजनिया पंचायत में मुखिया नरेंद्र मुर्मू ने फ़हराया तिरंगा झंडा। प्रखंड कार्यालय स्थित एल्डर्स क्लब बाल विकास परियोजना कार्यालय में झंडारोहण किया गया। ज्ञान रेनू विद्या निकेतन में विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति नृत्य संगीत के साथ नाटक की प्रस्तुति छात्र कलाकारों द्वारा की गई। उत्कृष्ट कला प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने पुरस्कृत किया। जबकि संत एंथोनी स्कूल कास्ट पाड़ा प्रबंधन स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षक शिक्षिकाओं की अगुवाई में छात्र-छात्राओं की प्रभातफेरी निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण किया। विद्यालय स्तर पर नन्हें-नन्हें छात्र-छात्राओं की झांकी निकाली गई। महापुरुष की झांकी में छात्र-छात्राएं लोगों को आकर्षित कर रहा था।