Move to Jagran APP

गजियापुर सेमरी में 75 मीटर के तिरंगा संग निकाली प्रभात फेरी

स्वतंत्रता दिवस -- गजियापुर सेमरी में 75 मीटर के तिरंगा संग निकाली प्रभात फेरी

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 07:04 PM (IST)
गजियापुर सेमरी में 75 मीटर के तिरंगा संग निकाली प्रभात फेरी
गजियापुर सेमरी में 75 मीटर के तिरंगा संग निकाली प्रभात फेरी

गजियापुर सेमरी में 75 मीटर के तिरंगा संग निकाली प्रभात फेरी

loksabha election banner

उधरन : गजियापुर सेमरी में पूर्व सांसद बब्बन राजभर के नेतृत्व में महाराजा सुहेलदेव महिला पीजी कालेज सहित रामरती बालिका इंटर कालेज व बुद्धा कांवेंट स्कूल के छात्राओं ने 75 मीटर का तिरंगा झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाली। पूर्व सांसद ने ही झंडारोहण किया। ब्रह्मदेव सुशीला महिला महाविद्यालय मोहम्मदपुर पर सुशीला तिवारी, चंद्रावती विन्दो महिला महाविद्यालय उधरन पर सुशील कुमार पांडेय तथा विवेकानंद महाविद्यालय सेमरी में डा. टीएन मिश्रा, चौधरी कालेज आफ हायर एजुकेशन विशुनपुर बलेशर पर राजेंद्र यादव, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल किडिहरापुर में थानाध्यक्ष आरएस नागर, कुबेर महाविद्यालय भीमपुरा नंबर एक में रामकिशोर सिंह, तिलेश्वरी देवी महाविद्यालय गौरा पतोई में रामशब्द मोर्य ने झंडारोहण किया।

बापू को किया नमन, लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

रसड़ा में ग्राम प्रहरी (चौकीदार संघ) ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष शारदानंद पासवान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर नगर भ्रमण करते हुए राष्ट्र सेवा संकल्प लिया। यह तिरंगा यात्रा श्रीनाथ मठ रसड़ा से प्रारंभ होकर मुंसफी तिराहा, भगत सिंह तिराहा, प्यारेलाल चौराहा होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर सम्पन्न हो गया। इस दौरान चौकीदारों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

बेल्थरारोड में लहराया 170 फीट ऊंचा तिरंगा

बेल्थरारोड : नगर में ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह व विनय सिंह की मौजूदगी में प्रवीण नारायण गुप्ता ने फिर 170 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिप्रकाश चौरसिया के नेतृत्व में विशाल तिरंगा बाइक जुलूस निकाला गया। इसमें सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा भी शामिल हुए। बेल्थरारोड तहसील में एसडीएम राजेश गुप्ता, सीयर ब्लाक पर प्रमुख आलोक सिंह, नपं कार्यालय पर नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, उभांव थाने पर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। डीएवी इंटर कालेज पर रितेश जायसवाल, स्व.केशव प्रसाद पीजी कालेज पर इंद्रप्रताप सिंह, अधिवक्ता भवन पर महेंद्र यादव, सेंट जेवियर्स स्कूल पर प्रिंसिपल जेआर मिश्र, चौकिया मोड़ पर भाजपा नेता छट्ठू राम, एनसीपीए पर सतीश दुबे और नवजीवन इंग्लिस स्कूल पर प्रिंसिपल ग्रेसी जान, एमएमडी पब्लिक स्कूल पर प्रिंसिपल वेदप्रकाश तिवारी ने तिरंगा फहराया। पतनारी प्राथमिक स्कूल पर प्रधानाचार्य इंद्रप्रताप सिंह इन्नू, पशुहारी स्थित डीआर पब्लिक स्कूल पर राकेश कुमार, देवराज इंटर कालेज पर अभय मिश्र और मउरहा चंदाडीह के शारदानं अंचल पालिटेक्निक कालेज अरुण कुमार ने तिरंगा फहराया। चौधरी चरण सिंह तिराहा पर सपा नेता मतलूब अख्तर ने तिरंगा फहराया।

पेट-पीठ पर तिरंगा की पेंटिंग बनवा मनाया आजादी का जश्न

स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरारोड के युवा आशीष चौरसिया अपने अनोखे अंदाज के कारण आकर्षण का केंद्र बने रहे। आशीष ने अपने पेट व पीठ पर तिरंगा, अमृत महोत्सव की पेंटिंग करवाकर आजादी का जश्न मनाया। हर किसी ने उसकी तारीफ की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.