Move to Jagran APP

Independence Day 2022: झारखंड के गुमला में आन, बान और शान से लहराया गया तिरंगा... उपायुक्त सुशांत गौरव ने किया झंडात्तोलन

Independence Day 2022 झारखंड के गुमला में आन बान और शान से तिरंगा लहराया गया। स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर झमाझम वर्षा के बीच सोमवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में उपायुक्त सुशांत गौरव ने तिरंगा फहराया।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 12:11 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 12:12 PM (IST)
Independence Day 2022: झारखंड के गुमला में आन, बान और शान से लहराया गया तिरंगा... उपायुक्त सुशांत गौरव ने किया झंडात्तोलन
Independence Day 2022: गुमला के उपायुक्त सुशांत गौरव ने किया झंडात्तोलन।

गुमला, जासं। Independence Day 2022 स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर झमाझम वर्षा के बीच सोमवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में उपायुक्त सुशांत गौरव ने तिरंगा फहराया। इससे पूर्व उपायुक्त ने परेड की सलामी ली। उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

पीडीजे संजय चन्द्रीयवी ने न्यायालय परिसर में, एसपी ने पुलिस लाइन में, डीडीसी ने कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। पिछले चार दिनों से हो रही वर्षा के बाद भी उत्साह में कमी नही आई। आन बान और शान के साथ सभी प्रखंडों के सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में झंडा फहराया गया। लोग छाता, रैनकोट पहनकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। हालांकि वर्षा के कारण सड़क पर कम लोग नजर आए।

स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने जिला के वीर सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि गुमला के वीरों ने देश की आन के लिए अपना बलिदान दिया है। जिसे भुलाया नही जा सकता है। कई स्वतंत्रता सेनानी भी यहां हुए, जिन्होंने अंग्रेजो के दांत खट्टे किए। उपयुक्त ने जिला में चल रही योजनाओं के बारे जानकारी दी और लोगों से इसका लाभ उठाने की बात कहीं। कार्यक्रम में एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब, डीडीसी हेमंत सती, जीप अध्यक्ष किरण माला, एसडीओ सदर रवि आनंद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

अमृत सरोवर में भी लहराया तिरंगा

गुमला प्रखंड में निर्मित अमृत सरोवर केसीपारा, सुरसुरिया एवं चरका टांगर और भरनो प्रखंड के तुरियांबा एवं सिसई प्रखंड के नगर गांव में 75वां अमृत महोत्सव पर तिरंगा फहराया गया। इसके साथ ही पौधरोपण किया गया। मौके पर जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी वीपी राम, जल छाजन से जे समद सहित मुखिया आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.