Move to Jagran APP

वारिसलीगंज में दो सौ फीट के तिरंगे के साथ संत जान्स के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

वारिसलीगंज में दो सौ फीट के तिरंगे के

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:25 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:25 PM (IST)
वारिसलीगंज में दो सौ फीट के तिरंगे के साथ संत जान्स के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
वारिसलीगंज में दो सौ फीट के तिरंगे के साथ संत जान्स के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

वारिसलीगंज में दो सौ फीट के तिरंगे के साथ संत जान्स के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

loksabha election banner

संवाद सूत्र, वारिसलीगंज (नवादा):-आजादी के 75 वें वर्ष पर देश स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसको लेकर लोग अपने घरों पर तिरंगा ध्वजारोहण कर सलामी दी रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को वारिसलीगंज बाजार स्थित संत जान्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दो सौ फीट के कपड़े से बना तिरंगा यात्रा व झांकी निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक अरुणा देवी ने किया। आगे आगे अपने समर्थकों के साथ विधायक तथा पीछे पीछे हज़ारों की संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षकों तथा विद्यालय के सहयोगी यात्रा के साथ सम्पूर्ण बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान एक वाहन को सजाधजा कर उसपर बच्चों में से कोई भारत माता, तो कोई झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, कोई भगत सिंह तो कोई चंद्रशेखर आजाद का रूप धारण कर यात्रा को सफल बनाया। तिरंगा यात्रा एसबीआइ की शाखा के सामने केएन मार्केट स्थित संत जान्स स्कूल से निकली जो बाज़ार के मुख्य पथ होकर उतर बाजार, देवी स्थान, कोयरी टोला, संगतपर, स्टेशन रोड, पुरानी बैंक रोड होकर पुनः जयप्रकाश चौक से सीधे थाना चौक मुड़लाचक से पुनः स्कूल लौट गई। 200 फिट लम्बा तिरंगा बाजार भ्रमन के दौरान दर्शकों के लिए विस्मय भरा क्षण रहा। लोग अपने अपने छतों से तिरंगा यात्रा की एक झलक देखने को आतुर दिख रहे थे। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर फूलों के पंखुड़ियों की बारिश की गई।

200 फीट लंबा तिरंगा हाथ में लेकर चल रहे बच्चों द्वारा भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहे ,सुभाष चंद्र बोस अमर रहे सरदार पटेल अमर रहे आदि किनारा लगा रहे थे। जिससे क्षेत्र का माहौल राष्ट्रभक्ति में सराबोर हो गया। विद्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य सड़क को से गुजरते हुए विद्यालय में समाप्त हो गया। दो सौ फीट लंबा तिरंगा सैकड़ों विद्यार्थियों द्वारा हाथ में उठाए चल रहे थे।

आजादी के अमृत महोत्सव की सफ़लता को लेकर विद्यालय के प्रबंध निदेशक बिपिन कुमार, मोती प्रसाद गुप्ता, प्राचार्य संतोष कुमार, शिक्षक अविनाश कुमार, संजय कुमार आदि ने भरपूर सहयोग किया। जबकि विधायक अरुणा देवी के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रिय रंजन श्रीनिवास, जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, बबलू शाही आदि लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.