Move to Jagran APP

वाराणसी में 24 घंटे में डेढ़ मीटर से अधिक बढ़ा गंगा का जलस्तर, चेतावनी बिंदु से तीन मीटर नीचे बह रही जलधार

तेजी से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर की गति बुधवार सुबह के बाद से थोड़ी नरम पड़ गई। मंगलवार रात 80 मिली प्रति घंटा के वेग से बढ़ा पानी सुबह आठ बजे के बाद 30 मिली प्रति घंटा पर आ गया। जलस्तर में वृद्धि का खतरा अभी टला नहीं है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 12:39 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 12:39 AM (IST)
वाराणसी में 24 घंटे में डेढ़ मीटर से अधिक बढ़ा गंगा का जलस्तर, चेतावनी बिंदु से तीन मीटर नीचे बह रही जलधार
गंगा का जल स्तर बढ़ने पर असि घाट नाव से निरीक्षण करते अस्सी चौकी इंचार्ज।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। तेजी से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर की गति बुधवार सुबह के बाद से थोड़ी नरम पड़ गई। मंगलवार रात 80 मिली प्रति घंटा के वेग से बढ़ रहा पानी सुबह आठ बजे के बाद 30 मिली प्रति घंटा पर आ गया। इससे तटवासियों ने राहत की सांस जरूर ली है लेकिन जल स्तर में वृद्धि का खतरा अभी टला नहीं है। बीते 24 घंटों में जलस्तर में 1.62 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे के बीच 12 घंटों में ही पानी 1.56 मीटर बढ़ गया था। डेढ़ मीटर से अधिक पानी के बढ़ने का आलम यह कि घाट की सभी सीढ़ियां डूब गईं, घाटों का आपस में संपर्क भंग हो गया और शाम को आरती का स्थल बदलकर छत पर ले जाना पड़ा। गंगा के हरहराते जल को देख लोगों में बाढ़ को लेकर धुकधुकी बढ़ गई। रात में तो जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला और तेज हो गया। 80 मिली प्रति घंटा के वेग से बढ़ते पानी की ऊंचाई बुधवार की सुबह तक 12 घंटों में 1.28 मीटर बढ़कर 66.90 मीटर पहुंच गई।

 सुबह के बाद शाम के आठ बजे तक 12 घंटों में जलस्तर के बढ़ाव में कमी दर्ज की गई और यह 40 सेमी बढ़कर 67.30 मीटर तक आ गया। जलस्तर में वृद्धि का वेग भले थोड़ा कम हुआ है लेकिन गुरुवार के बाद से मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा की संभावना को लेकर खतरा अभी कम नहीं हुआ है। नदी के जलस्तर के बढ़ने की यही गति रही तो गुरुवार को इसका प्रवाह वरुणा और असि में भी पलट प्रवाह के रूप में दिख सकता है। राजघाट पर बाढ़ का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है। यानी वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 3.02 मीटर नीचे रह गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.