विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर काल बनी 'नींद की झपकी': गिट्टी से भरे ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ्तार बस; 4 की मौत, 25 घायल

Published: Tue, 30 Jun 2026 07:23 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 30 Jun 2026 08:34 AM (GMT+05:30)

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बस और ट्रक की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और ...और पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर में घुसी बस।

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर में घुसी बस।

HighLights

  1. यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर

  2. हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत

  3. करीब 25 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक प्राइवेट बस राया क्षेत्र के माइलस्टोन 111 के पास गिट्टी से भरे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए।

लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही थी बस

सीओ महावन संजीव कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे घटित हुई। बिहार नंबर की प्राइवेट बस लखनऊ से सवारियां लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। राजस्थान नंबर का गिट्टी से भरा ट्रेलर एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन पर चल रहा था। तेज रफ्तार बस उसमें पीछे से जा घुसी। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

accident bus small

चार लोगों की मौके पर ही मौत

स्थानीय लोगों और एक्सप्रेसवे कर्मियों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई है। घायल यात्रियों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसे का कारण नींद का झोंका माना जा रहा है।

हादसे में मृतकों की हुई पहचान

चालक उपदेश सिंह, पता अज्ञात
खुर्शीद निवासी बांगरमऊ जिला उन्नाव
मुबारक निवासी बांगरमऊ जिला उन्नाव
हरिओम निवासी कासिमपुर जिला अमेठी

यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म, UP में आज से प्री-मानसून: पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी और बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत