Move to Jagran APP

हिंदू युवती को 11 साल बंधक बनाकर रखा, मतांतरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की नट बिरादरी की एक युवती बुधवार देर शाम थाने पहुंची। उसने बताया कि बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के नकटिया निवासी एक युवक का 11 साल पहले उसके गांव में आना जाना था।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarPublished: Thu, 05 Jan 2023 12:43 AM (IST)Updated: Thu, 05 Jan 2023 12:43 AM (IST)
हिंदू युवती को 11 साल बंधक बनाकर रखा, मतांतरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
हिंदू युवती को 11 साल बंधक बनाकर रखा, मतांतरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

बदायूं, जागरण टीम : 11 साल पहले एक हिंदू किशोरी को बहला फुसला बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया निवासी एक मुस्लिम युवक बहला फुसला कर ले गया था। इसके बाद 11 साल तक उसे बंधक बनाकर रखा और अपने साथियों के साथ मिलकर उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हुए। अब वह करीब 25 साल की हो चुकी है।

loksabha election banner

कई बार भागने की कोशिश असफल रहने के बाद इस बार वह सफल हो गई। वह वहां से भागकर अपने एक रिश्तेदारों के यहां पहुंची। उनकी मदद से उसे बिसौली थाने लाया गया। जहां युवती ने अपनी व्यथा पुलिस को सुनाई। अब तक इस मामले में प्राथमिकी नहीं हुई है, लेकिन प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आश्वासन मिला है।

बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की नट बिरादरी की एक युवती बुधवार देर शाम थाने पहुंची। उसने बताया कि बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के नकटिया निवासी एक युवक का 11 साल पहले उसके गांव में आना जाना था। उस समय उसकी उम्र करीब 14 वर्ष की थी। वह युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने अपने परिवार के लोगों की मदद से उसे बंधक बना लिया। उसने भागने का प्रयास किया तो उसे पीटा गया। उस युवक के अलावा तीन अन्य लोगों ने कई बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद उस युवक के परिवार के लोगों ने मिलकर उसका मतांतरण (धर्म परिवर्तन) कराया। युवती ने बताया कि इस दौरान उसने दो बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म के बाद उन लोगों को लगने लगा कि वह अब नहीं जाएगी। इस पर उसने फिर भागने की कोशिश की तो उसे पकड़ कर पीटने के साथ कई तरह की प्रताड़ना दी गई। जिससे वह बुरी तरह टूट चुकी थी, लेकिन वहां से निकलने की आस नहीं तोड़ी थी।

उसने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले वह किसी तरह वहां से भाग कर बरेली में रहने वाली अपनी मामी के घर पहुंच गई। कुछ दिन वहां छिपने के बाद उन लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह उसे वहां से लेने भी पहुंच गए। लेकिन वहां की पुलिस से मदद लेकर वह बच गई।

इसके बाद वह अपनी मामी की साथ बुधवार को बिसौली थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी पूरी बात सुनने के बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। लेकिन युवती के पास उस समय कोई लिखित तहरीर नहीं थी। इसके चलते युवती ने गुरुवार को थाने आकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। पुलिस ने उसे उसकी मामी के साथ बिसौली थाना क्षेत्र में उसके गांव और घर तक पहुंचाने में उसकी मदद भी की।

युवती अपनी एक महिला रिश्तेदार के साथ थाने आई थी। उसकी पूरी बात सुनी गई। उससे तहरीर देने को कहा गया। लेकिन वह तहरीर लिखकर नहीं लाई थी। उसने गुरुवार सुबह आने को कहा है। तहरीर मिलने पर उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- संजीव कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक बिसौली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.