Himachal Weather: हिमाचल के दस जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 77 सड़कें बंद व 14 मकान क्षतिग्रस्त
Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में बरसात की बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के दस जिलों के लिए आज अजर्ट जारी किया गया है।
शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के दस जिलों के लिए आज अजर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण सार्वजनिक सेवाएं बाधित हो सकती हैं। प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। शुक्रवार को धूप खिलने के बावजूद अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। शुक्रवार को अधिकतर स्थानों पर धूप खिली, जबकि हमीरपुर में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
भारी वर्षा से 77 सड़कें यातायात के लिए बंद है। 14 मकान और 11 पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। कांगड़ा में पांच और दो पशुशालाओं को नुकसान हुआ है। हमीरपुर में तीन, कुल्लू व मंडी में दो-दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुल्लू में 31, चंबा में 19, लाहुल स्पीति में 10 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी मार्ग बंद हैं। चंबा में 10 और लाहुल स्पीति में नौ पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।
कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 17.3, 27.0
- सुंदरनगर, 19.3, 33.1
- भुंतर, 18.3, 32.6
- कल्पा, 11.0, 26.2
- धर्मशाला, 20.2, 30.0
- ऊना, 23.0, 37.4
- नाहन, 24.1, 27.5
- केलंग, 12.6, 23.2
- सोलन, 18.3, 30.2