Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार में अब बढ़ेगी गर्मी, पटना समेत 28 जिलों का बढ़ा तापमान

Bihar Weather उत्तर बिहार में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई। सीतामढ़ी के सोनबरसा में सर्वाधिक वर्षा 12.2 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पूर्व बांग्लादेश व मेघालय के आसपास बना हुआ है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerPublished: Mon, 29 May 2023 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 29 May 2023 06:00 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में अब बढ़ेगी गर्मी, पटना समेत 28 जिलों का बढ़ा तापमान
प्रदेश का बढ़ेगा तापमान, उत्तर बिहार में वर्षा।

जागरण संवाददाता, पटना: राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में एक सप्ताह बाद बदलाव आया है। उत्तरी भाग के कुछ स्थानों को छोड़ पटना समेत प्रदेश के शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। पटना समेत प्रदेश के 28 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि आई है।

loksabha election banner

रविवार को 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पटना का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 38.0 डिग्री पहुंच गया।

उत्तर बिहार में बारिश

उत्तर बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। सीतामढ़ी के सोनबरसा में सर्वाधिक वर्षा 12.2 मिमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पूर्व बांग्लादेश व मेघालय के आसपास बना हुआ है।

इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं, प्रदेश का शेष भाग शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के साथ गर्मी बढ़ेगी।

मौसम बदलते ही चिड़ियाघर पहुंचे 15 हजार दर्शक

जागरण संवाददाता, पटना: लंबे समय के बाद रविवार को संजय गांधी जैविक उद्यान में 15 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे। शनिवार को आठ हजार तथा पिछले रविवार को 11 हजार दर्शक भ्रमण करने के लिए आए थे।

गर्मी के बाद भी उद्यान में औसतन छह हजार दर्शक पहुंच रहे हैं।

उद्यान के गेट संख्या एक पर प्रवेश टिकट लेने वालों को लंबी कतार में खड़ा होना पड़ा। मौसम नर्म रहने के कारण वन्य प्राणी भी मस्ती के साथ केज में भ्रमण करते नजर आए। पेडों की छाया के बीच दर्शक भ्रमण के साथ वन्य प्राणियों को देखने का आनंद उठाते रहे। चिम्पैंजी, भालू, बाघ, सिंह, जिराफ आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.