Move to Jagran APP

Uttarakhand News: हरिद्वार जिला पंचायत में बनेगा भाजपा का बोर्ड, 7 और निर्दलीय चुनाव जीते सदस्य BJP में शामिल

Haridwar Zilla Panchayat हरिद्वार जिला पंचायत में पहली बार भाजपा का बोर्ड बनेगा। जिला पंचायत के सात अन्य नवनिर्वाचित निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा। छह बीते दिवस भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा को स्पष्ट बहुमत है।

By kedar duttEdited By: Sunil NegiPublished: Sat, 01 Oct 2022 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 10:06 PM (IST)
Uttarakhand News: हरिद्वार जिला पंचायत में बनेगा भाजपा का बोर्ड, 7 और निर्दलीय चुनाव जीते सदस्य BJP में शामिल
हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Haridwar Panchayat Chunav 2022 : उत्तराखंड में भर्ती घपलों और अंकिता हत्याकांड की आंच के बीच हुए हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। राज्य गठन के बाद पहली बार हरिद्वार जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत जुटाकर भाजपा अपना बोर्ड बनाने जा रही है।

loksabha election banner

सात ने थाम भाजपा का दामन

इस बीच सात नवनिर्वाचित निर्दलीय सदस्यों ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया, जबकि बीते दिवस बसपा के एक और पांच निर्दलीय जिपं सदस्य पार्टी में शामिल हो गए थे। 44 सदस्यीय जिला पंचायत में अब भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इसके साथ ही अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने कसरत शुरू कर दी है।

भाजपा के लिए था प्रतिष्ठा से जुड़ा प्रश्न

हरिद्वार के पंचायत चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ा प्रश्न था। कारण यह कि वहां जिला पंचायत में अपने बोर्ड के लिए भाजपा तरसती आ रही थी। यही नहीं, राज्य में लगातार दूसरी बार सत्तासीन हुई भाजपा सरकार की नीतियों पर इस चुनाव में मुहर लगनी थी तो पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कौशल की परीक्षा भी होनी थी।

इसमें क्षेत्रीय सांसद की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस सबको देखते हुए पार्टी ने चुनाव से पहले बसपा व कांग्रेस में सेंधमारी कर अपनी जड़ें मजबूत कीं। इसमें क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही पंचायत चुनाव में वही रणनीति अपनाई गई, जो चंपावत उपचुनाव में अपनाई गई थी।

14 सीटों पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जीते

इस सबके फलस्वरूप जिला पंचायत की 14 सीटों पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जीत दर्ज करने में सफल रहे। बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित निर्दलीय सदस्यों को भी पार्टी अपने नजदीक लाने में सफल रही। इसी कड़ी में शनिवार को सात निर्दलीय जिपं सदस्यों अरविंद राठी, दर्शना, सपना, ऋतुरानी, कमलेश, शीला व सरिता ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

यह भी पढ़ें:- Haridwar Panchayat Chunav: हरिद्वार पंचायत चुनाव में 279 प्रधान, 173 बीडीसी और आठ जिला पंचायत के परिणाम घोषित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ने पार्टी में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जिलाध्यक्ष हरिद्वार डा जयपाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Haridwar Panchayat Chunav 2022 : 60 घंटे बाद सभी परिणाम घोषित, छह नव निर्वाचित सदस्य भाजपा में शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.