Move to Jagran APP

घरों से लेकर दफ्तरों तक शान से लहरा रहा तिरंगा

घरों से लेकर दफ्तरों तक शान से लहरा रहा तिरंगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:20 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:20 PM (IST)
घरों से लेकर दफ्तरों तक शान से लहरा रहा तिरंगा
घरों से लेकर दफ्तरों तक शान से लहरा रहा तिरंगा

घरों से लेकर दफ्तरों तक शान से लहरा रहा तिरंगा

loksabha election banner

संस, पिथौरागढ़: आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर में तिरंगा लगाने का अभियान का असर सीमांत जनपद में नजर आने लगा है। जगह-जगह विभिन्न संगठनों के लोगों ने तिरंगा यात्रा व बाइक रैली निकाली। वहीं, घरों से लेकर सरकारी, निजी भवनों, विद्यालयों सभी जगहों पर तिरंगा शान से लहरा रहा है। 55वीं वाहिनी एसएसबी ऐंचोली की ओर से कार्यवाहक कमांडेंट अजय पांडेय के नेतृत्व में नगर में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। वाहिनी परिसर से शुरू हुई रैली ऐंचोली होते हुए टकाना, एप्टैक तिराहा, घंटाकरण, चंडाक, रई, पंडा बाइपास से एपीएस तिराहा होकर जाखनी, कुमौड़ बैंड, सिल्थाम, बस स्टैंड से वापस वाहिनी परिसर में समाप्त हुई। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया और झंडे वितरित किए गए। इस मौके पर उप कमांडेंट मनोज कुमार राम, प्रशांत मिश्रा, सहायक कमांडेंट समीर राणा, निरीक्षक रणवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, गणेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राजा राम आदि शामिल रहे। जिला मुख्यालय के नजदीकी पपदेव गांव में ग्राम प्रधान सुनीता देवी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में रैली निकाली। इसके बाद एपीएस तिराहे में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को घर-घर में तिरंगा फहराने के प्रति जागरूक किया गया। इससे पूर्व रैली को विद्यालय के ओआइसी स्कूल्स कर्नल बीसी सती, प्रधानाचार्य विनोद भामा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गंगोलीहाट : नगर में बजरंग दल व हिंदू संगठनों की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बजरंग दल नगर अध्यक्ष ललित उप्रेती, संरक्षक रमेश बोरा, विधायक प्रतिनिधि विमल रावल, उपाध्यक्ष बजरंग दल गिरजा उप्रेती, हरेंद्र राणा, अशोक उप्रेती, दुर्गा पाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोठारी आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं, सरस्वती शिशु मंदिर, राय बहादुर पूरन लाल शाह विवेकानंद इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा के नेतृत्व में स्थानीय जीआईसी से लोक निर्माण निरीक्षण भवन तक तिरंगा यात्रा निकाली। बेरीनाग: यहां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर में विधायक फकीर राम टम्टा के नेतृत्व बाइक रैली निकाली गई। वहीं चौकोड़ी में ललित कार्की, दीपक उप्रेती के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। डीडीहाट: सातवीं वाहिनी आइटीबीपी के तत्वावधान में हावा की चीफ पैटर्न सोनिया सिंह के नेतृत्व में हिमवीर महिलाओं, मिर्थी गांव के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.