विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में छात्रों की संख्या से स्कूलों में होगा रसोइयों का चयन, 15 दिन के अंदर शासन को सौंपनी होगी रिपोर्ट

Published: Sun, 12 Jul 2026 09:49 PM (IST)

गोरखपुर के परिषदीय विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत रसोइयों का चयन अब छात्र संख्या के आधार पर किया ...और पढ़ें

छात्र की संख्या से स्कूलों में होगा रसोइयों का चयन। AI जेनरेटेड फोटो

छात्र की संख्या से स्कूलों में होगा रसोइयों का चयन। AI जेनरेटेड फोटो

HighLights

  1. रसोइयों का चयन छात्र संख्या के आधार पर होगा।

  2. पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में होगी नियुक्ति।

  3. 15 दिन में प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजनी होगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण (पीएम पोषण) योजना के तहत रसोइयों का चयन छात्र संख्या के अनुसार किया जाएगा। वर्ष 2026-27 के लिए रसोइया चयन को मंजूरी मिलने के बाद महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को चयन प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है।

साथ ही विद्यालयवार छात्र संख्या का सत्यापन कर पात्र विद्यालयों में चयन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी कराने व 15 दिन के भीतर कार्रवाई पूरी कर उसकी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

पहले विद्यालयवार छात्र संख्या का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप रसोइयों का चयन होगा। 25 छात्र वाले विद्यालय में दो, 26 से 100 छात्रों पर तीन, 101 से 200 छात्रों पर चार, 201 से 300 छात्रों पर पांच, 301 से 1000 छात्रों पर छह तथा 1001 से 1500 छात्रों वाले विद्यालयों में सात रसोइयों का चयन किया जाएगा। इससे अधिक छात्रसंख्या वाले विद्यालयों में शासन के प्रविधानों के अनुसार नियुक्ति होगी।

यह भी पढ़ें- UP TET Result 2026 : शिक्षक पात्रता परिणाम जुलाई अंत तक आने की उम्मीद, 17.70 लाख अभ्यर्थियों को है परिणाम का इंतजार

जिले में नगर क्षेत्र के अलावा चरगांवा, भटहट, जंगल कौड़िया व भरोहिया विकासखंड के विद्यालयों में अक्षय पात्रा संस्था के जरिये बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। जबकि अन्य विकासखंडों के विद्यालयों में भोजन बनाने की जिम्मेदारी रसोइयों के पास ही है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर विद्यालयवार छात्रसंख्या का सत्यापन कराया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी, वहां पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित मानकों के अनुसार रसोइयों का चयन कराया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। -धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, बीएसए।