Move to Jagran APP

Independence Day 2022: भारत का तिरंगा है, पाकिस्तान के झंडे को क्या कहते हैं? अमेरिका, रूस का भी जान लीजिए...

सब जानते हैं कि भारत के झंडे को तिरंगा कहते हैं लेकिन क्या आपको दूसरे देशों के झंडों के नाम पता हैं? आइए इस खबर में जानते हैं कि दूसरे देशों के झंडे को वहां के लोग किन-किन नामों से पुकारते हैं।

By Versha SinghEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 08:25 AM (IST)
Independence Day 2022: भारत का तिरंगा है, पाकिस्तान के झंडे को क्या कहते हैं? अमेरिका, रूस का भी जान लीजिए...
जानिए दूसरे देशों के झंडों के नाम

नई दिल्ली, एजेंसी। दुनिया में हर देश का अपना झंडा है, जो उनकी पहचान को दर्शाता है। हर देश के झंडे के साथ वहां के लोगों की भावनाएं, प्रतिष्ठा और गौरवशाली इतिहास भी जुड़ा होता है, जिस पर लोगों को गर्व होता है।

loksabha election banner

सामान्य तौर पर तो किसी झंडे को उसके देश के नाम से पुकारा जाता है। जैसे- पाकिस्तान का झंडा, अमेरिका का झंडा या चीन का झंडा, तुर्की का झंडा, कतर का झंडा आदि। लेकिन भारत में तो अपने झंडे को ज्यादातर लोग तिरंगा कहकर ही बुलाते हैं और इसी तरह दूसरे देशों में भी लोग अपने देश के झंडे को उसके नाम से ही पुकारते हैं।

जैसे भारत के झंडे को तिरंगा कहा जाता है, वैसे ही पाकिस्तान समेत अन्य देशों में भी उनके झंडों के अलग-अलग नाम रखे गए हैं। यहां हम आपको पाकिस्तान, चीन, श्रीलंका, बांग्लादेश, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस समेत 16 देशों के झंडों का नाम (Flag's Nickname) बता रहे हैं।

देश - भारत

भारत की राजधानी दिल्ली है।

झंडे का नाम- तिरंगा (Tiranga)

देश - ब्राजील

ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया है।

झंडे का नाम - ऑरिवर्दे (Auriverde)

देश - तुर्की

तुर्की की राजधानी अंकारा है।

झंडे का नाम - अलबेरक (Albayrak)

देश - कतर

कतर की राजधानी दोहा है।

झंडे का नाम - इन्नाबी (Innabi)

देश - मलेशिया

मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर है।

झंडे का नाम - जालूर जेमिलांग / स्ट्राइप्स ऑफ ग्लोरी (Jalur Gemilang/Stripes of Glory)

देश - आयरलैंड

आयरलैंड की राजधानी डबलिन है।

झंडे का नाम - ब्रताश (Bratach)

देश - न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन है।

झंडे का नाम - न्यूजीलैंड इनसाइन (New Zealand Ensign)

देश - तिब्बत

तिब्बत की राजधानी ल्हासा है।

झंडे का नाम - स्नो लायन फ्लैग (Snow lion flag)

देश - रूस

रूस की राजधानी मॉस्को है।

झंडे का नाम - ट्राईकोलोर (Trikolor)

देश - फ्रांस

फ्रांस की राजधानी पेरिस है।

झंडे का नाम - फ्रेंच ट्राईकलर (French Tricolor)

देश - ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम)

ब्रिटेन की राजधानी लंदन है।

झंडे का नाम - यूनियन जैक या यूनियन फ्लैग (Union Jack or Union Flag)

यूनियन जैक नाम ज्यादा प्रसिद्ध है।

देश - अमेरिका

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी है।

झंडे का नाम - स्टार्स एंड स्ट्राइप्स या स्टार स्पैंगल्ड बैनर या ओल्ड ग्लोरी (Stars and Stripes, Old Glory, Star-Spangled Banner)

वैसे आमतौर पर अमेरिका के झंडे को ओल्ड ग्लोरी के नाम से ही पुकारा जाता है।

देश - श्रीलंका

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो है।

झंडे का नाम - लायन फ्लैग या सिंह फ्लैग (Lion Flag / Sinha Flag)

देश - बांग्लादेश

बांग्लादेश की राजधानी ढाका है।

झंडे का नाम - लाल सोबुज (Lal Sobuj)

देश - चीन

चीन की राजधानी बीजिंग है।

झंडे का नाम - वू शिंग होंग की (Wǔ Xīng Hóng Qí)

देश - पाकिस्तान

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है।

झंडे का नाम - परचम-ए सितारा ओ-हिलाल (Parc̱am-e Sitārah o-Hilāl)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.