Independence Day 2022: हरियाणा में 75 स्थानों पर ध्वाजारोहण , सीएम ने समालखा में फहराया तिरंगा
Independence Day 2022 हरियाणा में स्वतंत्रता के 75वें अमृत महोत्सव को धूमधाम से खास अंदाज में मनाया जा रहा है। इस मौके पर 75 स्थानों पर ध्वजारोहण हो रहा है और सरकारी समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। सीएम मनोहर लाल ने समालखा में तिरंगा फहराया।
जेएनएन, चंडीगढ़। Independence Day 2022: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता के 75वें अमृत महोत्सव पर हरियाणा में 75 स्थानों पर ध्वाजारोहण हुआ। इन स्थानों पर भव्य परेड व कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यपाज बंगारु दत्तात्रेय ने अंबाला में ध्वाजारोहण किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समालखा में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस पर पूरे प्रदेश को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राज्य भर में दीपावली औ उत्सव का माहौल है।
राज्यपाल बंगारु दत्तात्रेय ने अंबाला में किया ध्वजारोहण
अंबाला में हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराए और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर समारोह में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यपाल बंंगारु दत्तात्रेय ने समारोह को संंबोधित किया।
अंबाला में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते राज्यपाल बंगारु दत्तात्रेय। (जागरण)
हरियाणा सरकार ने नई परिपाटी की शुरुआत करते हुए विपक्ष के नेताओं को भी ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा, पहली बार विधायकों व सांसदों की ड्यूटी ध्वजारोहण के लिए लगाई गई है। अभी तक 15 अगस्त को सिर्फ राज्य सरकार के मंत्री ही सरकारी समारोहों में ध्वजारोहण करते रहे हैं।
समालखा में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उसे सलामी देते सीएम मनोहरलाल। (जागरण)
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अंबाला कैंट में ध्वजारोहण किया तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल समालखा में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। असंध में स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, बहादुरगढ़ में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और रादौर में गृह मंत्री अनिल विज ध्वजारोहण किया।
असंध में स्पीकर ने असंध में किया ध्वजारोहण
करनाल के असंध में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली और उपस्थित जनसमूह को देश प्रदेश की प्रगति में यथासंभव योगदान के लिए प्रेरित किया। आयोजन में जिले के सभी प्रमुख पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य इकाइयों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
करनाल के असंध में ध्वजारोहण करने के बाद तिरंगा को सलामी देते स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता। (जागरण)
रोहतक के महम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रोहतक में आयोजित समारोह में सांसद अरविंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने यमुनानगर में ध्वजारोहण किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के लिए मर-मिटने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आजाद भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को भी नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस ऐसा पर्व है, जिसे हम सब पूरे देश में मिलजुल कर मनाते हैं और श्रद्धा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।
उन्होंनेकहा कि यह प्यारा तिरंगा आजादी के उल्लास का प्रतीक है। इसी तिरंगे को थामकर रखने के लिए आजादी के आंदोलन में असंख्य वीर शहीद हो गए। उन्होंने लाठियां और गोलियां खाकर भी इसे झुकने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 10 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने में हरियाणा का देश में दूसरा स्थान है। आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा।