Move to Jagran APP

Firozabad Crime: होर्डिंग्स से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो काटी, फिरोजाबाद में माहौल खराब करने की साजिश

Firozabad Crime इस समय पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शरारती तत्वाें ने शहर में अलग अलग स्थानाें पर लगे होर्डिग्स में से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को ब्लेड से काटकर निकाल दिया गया।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 10:50 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 10:50 AM (IST)
Firozabad Crime: होर्डिंग्स से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो काटी, फिरोजाबाद में माहौल खराब करने की साजिश
Firozabad Crime: फिरोजाबाद में लगे होर्डिंग में से काटा गया सीएम योगी आदित्यनाथ का फोटो।

आगरा, जागरण संवाददाता। देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अलग अलग शहराें में तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा कार्यक्रम चल रहे हैं। देशभक्ति से ओतप्रोत इस माहौल में शरारती तत्व खलल पैदा करने चाहते हैं। इसी इरादे से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ी साजिश रची गई है।

loksabha election banner

नगर निगम की ओर से शहर के चौराहाें पर अमृत महोत्सव का संदेश देते होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनमें से शुक्रवार देर रात किसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं की तस्वीर को ब्लेड से काटकर अलग कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

फिरोजाबाद शहर में शुक्रवार की रात बड़ी शरारत हुई है। शहर में नगर निगम द्वारा लगाए गए आजादी के अमृत महोत्सव के होर्डिंग्स में से सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो काट दी गई है। सुबह लोग घरों से निकले तो चौराहों पर होर्डिंग्स से कटी फोटो देखकर खलबली मच गई।

बीजेपी विधायक मनीष असीजा और भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार अन्य नेताओं ने शहर का दौरा किया और अधिकारियों को इस शरारत की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने चौराहों पर जाकर होर्डिंग देखे। ऊंचाई पर लगे होडिंग्स में सीएम की तस्वीर को ब्लेड से काटा गया था। वहीं सुहाग नगर चौराहे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं की फोटो भी काटी गई हैं।

पुलिस अधिकारी के सामने शिकायत दर्ज कराते विधायक मनीष असीजा। 

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि उत्तर और दक्षिण थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। विधायक मनीष असीजा का कहना है कि ये साजिश के तहत किया गया है। घटना के संबंध में शासन को सूचित कर दिया है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

बड़े कार्यक्रम को लेकर पहले ही अलर्ट

प्रदेश स्तर पर पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है कि स्वतंत्रता दिवस पर बड़े कार्यक्रमों का आयेजन करने से बचें क्याेंकि देश विरोधी ताकतें इस समय कुछ भी खलल पैदा कर सकती हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.