Move to Jagran APP

Fatehpur News: सामाजिक ताना-बाने के साथ संस्कारों को मजबूत करती रामलीलाएं, बेहतर करने के जुनून के लगे आयोजक

हर गांव मजरा व कस्बों में होने वाले मंचन से जुड़ी लाखों लोगों की आस्थाएं नवरात्र से ही हिलोरे मारने लगी हैं। आयोजक कुछ बेहतर करने का जुनून के साथ लग गए हैं। जनपद समेत प्रदेश के नामी कलाकारों को आमंत्रण देकर निर्धारित तिथियों के लिए बुलाया जा रहा है।

By Govind DubeyEdited By: Published: Sat, 01 Oct 2022 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 06:20 AM (IST)
Fatehpur News: सामाजिक ताना-बाने के साथ संस्कारों को मजबूत करती रामलीलाएं, बेहतर करने के जुनून के लगे आयोजक
नवरात्र से जिले में रामलीलाओं का मंचन शुरू हो जाता है।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। शारदीय नवरात्र से जिले में रामलीलाओं का मंचन शुरू हो जाता है। सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा को आस्था और भक्ति के साथ फिर दोहराने की तैयारी चल रही है। तीन पीढ़ियों के संगम के बीच होने वाले यह मंचन सामाजिक ताना-बाना को मजबूती देने के साथ संस्कृति व संस्कारों को मजबूत करते हैं। 

loksabha election banner

हर गांव, मजरा व कस्बों में होने वाले मंचन से जुड़ी लाखों लोगों की आस्थाएं नवरात्र से ही हिलोरे मारने लगी हैं। आयोजक कुछ बेहतर करने का जुनून के साथ लग गए हैं। जनपद समेत प्रदेश के नामी कलाकारों को आमंत्रण देकर निर्धारित तिथियों के लिए बुलाया जा रहा है।

भरत मिलाप और राम विवाह से जुड़ता है पूरा शहर

उत्तर भारत की प्रमुख लीलाओं में शामिल खजुहा की रामलीला में रावण की पूजा होती है तो किशुनपुर के मंचन में स्थानीय कलाकार की हर किरदार निभाने की सदियों पुरानी परंपरा को बनाए हुए है। शहर के ज्वालागंज की 15 दिवसीय रामलीला में भरत मिलाप और राम विवाह जैसे कार्यक्रम पूरे शहर को जोड़ते हैं तो हथगाम की रामलीला हिंदू-मुस्लिम मिलकर कराते हुए सद्भाव की सीख देते हैं। 

आइए जानते हैं कि कब है कहां की रामलीला और उसकी क्या है खासियत- 

ठाकुर द्वारा खजुहा की रामलीला कमेटी 

  • अध्यक्ष - दयाराम उत्तम 
  • कब से हो रही रामलीला- 556 साल 
  • मंचन की तिथि - पांच अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक 
  • मुख्य आकर्षण- रावण की पूजा, लक्ष्मण शक्ति, दो किमी क्षेत्र में मंचन 

किशुनपुर की रामलीला कमेटी 

  • अध्यक्ष- उत्तम सिंह
  • कब से हो रही रामलीला- 239 साल 
  • मंचन की तिथि- 30 सितंबर से 13 अक्टूबर तक 
  • मुख्य आकर्षण : रावण वध, घइयल जुलूस, कवि सम्मेलन, दंगल 

अमौली की रामलीला कमेटी 

  • अध्यक्ष- जगत त्रिवेदी 
  • कब से हो रही रामलीला- 151 साल 
  • मंचन की तिथि - पांच से आठ दिसंबर 
  • मुख्य आकर्षण : रावण वध, झांकी व मेला 

खागा की रामलीला 

  • कमेटी अध्यक्ष - कृष्ण कुमार मिश्र 
  • कब से हो रही रामलीला- 176 साल 
  • मंचन की तिथि - 11 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक 
  • मुख्य आकर्षण : रावण वध, देवी-देवताओं की झांकी 

कुंवरपुर की रामलीला कमेटी 

  • अध्यक्ष - पुष्पराज दुबे 
  • कब से हो रही रामलीला- 400 साल 
  • मंचन की तिथि - पांच अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक 
  • मुख्य आकर्षण: राम सवारी, लक्ष्मण शक्ति, रावण वध 

नरैनी की रामलीला कमेटी 

  • अध्यक्ष - राघवेंद्र सिंह 
  • कब से हो रही रामलीला- 72 साल 
  • मंचन की तिथि - एक अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक 
  • मुख्य आकर्षण: रावण वध, देवी-देवताओं की झांकी 

श्री पंचायती रामलीला जहानाबाद कमेटी 

  • अध्यक्ष - भोला अवस्थी 
  • कब से हो रही रामलीला- 151 साल 
  • मंचन की तिथि - 25 सितंबर से सात अक्टूबर तक 
  • मुख्य आकर्षण : लक्ष्मण-परशुराम संवाद, बाल रामलीला, रावण वध 

हथगाम की रामलीला कमेटी 

  • अध्यक्ष - दया सिंधु द्विवेदी 
  • कब से हो रही रामलीला- 200 साल 
  • मंचन की तिथि - 26 सितंबर से 9 अक्टूबर 
  • मुख्य आकर्षण : रावण वध, देवी-देवताओं की चौकियों का भ्रमण 

महानंद रामलीला ज्वालागंज कमेटी 

  • अध्यक्ष - रामजी श्रीवास्तव 
  • कब से हो रही रामलीला- 206 साल 
  • मंचन की तिथि - पांच अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक 
  • मुख्य आकर्षण : रामविवाह, भरत मिलाप, राजगद्दी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.