Move to Jagran APP

BSE Odisha 12th Result 2018: घोषित हुआ 12वीं का रिजल्ट, छात्र यहां देखें अपना परिणाम

ओडिशा में 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज शनिवार को घोषित कर दिया गया है।

By Srishti VermaEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 19 May 2018 04:03 PM (IST)
BSE Odisha 12th Result 2018: घोषित हुआ 12वीं का रिजल्ट, छात्र यहां देखें अपना परिणाम
BSE Odisha 12th Result 2018: घोषित हुआ 12वीं का रिजल्ट, छात्र यहां देखें अपना परिणाम

नई दिल्ली (जेएनएन)। ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं की परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। राज्य के आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है। आपको बता दें कि, 12वीं के विज्ञान संकाय के परीक्षा के परिणाम जारी किये गए हैं। इस साल इसकी परीक्षा 23 फरवरी से आयोजित की गई थी। राज्य के आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर रिजल्ट जारी कर दिये गए हैं।

loksabha election banner

तकनीकी समस्या के कारण अगर छात्र अपना रिजल्ट देखने में सक्षम नहीं हो पाते हैं तो वे अपना रिजल्ट देखने के लिए जागरण की एजुकेशन वेबसाइट जागरणजोश पर विजिट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

-वेबसाइट odisha12.jagranjosh.com विजिट करें।
-दिए गए बॉक्स में पूछी गई जानकारियां डालें।
-सबमिट बटन पर क्लिक करें, रिजल्ट सामने होगा।
-रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

ओडिशा बोर्ड
ओडिशा बोर्ड 1982 में अस्तित्व में आया था। ओडिशा हायर सेकेंडरी एजुकेशन एक्ट 1982 के तहत बोर्ड की स्थापना की गई थी। इसका मुख्य मकसद राज्य में हायर सेकेंडरी एजुकेशन के स्तर में सुधार करना था। इसका मुख्यालय ओडिशा के शहर कटक में स्थित है। ये हाइ स्कूल सर्टिफिकेशन एग्जाम भी संचालित करवाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.