MP Board 12th Result 2017: मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम mpbse.nic.in पर घोषित
इस साल 7 लाख 18 हजार 158 परीक्षार्थी ने हायर सेकंडरी तो 11 लाख 56 हजार 163 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम भोपाल में जारी किया गया। बोर्ड परीक्षा के परिणाम के साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण एवं पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण का परिणाम भी जारी किया गया।
इस साल 7 लाख 18 हजार 158 परीक्षार्थी ने हायर सेकंडरी तो 11 लाख 56 हजार 163 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।
इस तरह देखें नतीजे
मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के अलावा छात्र Jagranjosh.com भी देख सकते हैं।
सबसे पहले mp12.jagranjosh.com लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद जो जानकारी मांगी जा रही है उसको भरना होगा।
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही नतीजे सामने होंगे।