AP Board Inter Results 2018: आंध्र प्रदेश बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित
आंध्र प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी 2018 से लेकर मार्च 2018 तक चली थी। इस साल 12वीं की परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे। जिनका परीक्षाफल अाज घोषित हो गया।
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज 3 बजे घोषित कर हो गया है। आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड से जुड़े आधिकारिक सूत्र से जानकारी मिली थी कि 12वीं के परिणाम गुरुवार, 12 अप्रैल को 3 बजे घोषित होंगे। 11वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 9 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद अब 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं अपने नतीजे ap12.jagranjosh.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं www.bieap.gov.in और results.cgg.gov.in पर भी नतीजे देख सकते हैं।
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड से मिली ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ये नतीजे विजयवाड़ा में स्थित BIEAP के नए कार्यालय से घोषित किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक नतीजे आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री और BIEAP के वाइस चेयरमैन घोषित ने घोषित किया है। अब छात्र-छात्राएं ये नतीजे ऑनलाइन देख सकते हैं।
छात्र-छात्राएं नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में नतीजों की घोषणा होते ही वो लाखों छात्र वेबसाइट का रुख करेंगे। एक साथ लाखों लोगों के एक वेबसाइट पर जाने से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को नतीजे जानने के लिए कोई परेशानी न हो इसके लिए हमने खास इंतजाम किया है।
नीचे दिए गए विकल्पों को फॉलो करने से छात्रों की परेशानी दूर हो सकती है...
- सबसे पहले ap12.jagranjosh.com इस वेबसाइट पर क्लिक करना है।
- इसके बाद इसमें जो भी जानकारी मांगी गई है उसको भरना होगा।
- फिर सबसे आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपका नतीजा आपके सामने होगा।
- छात्र-छात्राएं अपने नतीजे की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।