Move to Jagran APP

हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा, सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा...

हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा..

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:41 PM (IST)
हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा, सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा...
हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा, सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा...

हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा, सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा...

loksabha election banner

- आजादी के 75वीं वर्षगांठ की खुशी व वीर सपूतों की याद में निकाली तिरंगा यात्रा

- उत्साह और जोश, देशभक्ति गीत व वंदे मातरम् के स्वर गूंज उठा विंध्य धरा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...। कैसे भूले हम उन वीरों का प्रेम, बलिदान और त्याग, जिन्होंने जान गवाकर दिलाई आजादी। वीरों के पराक्रम से ही आजाद हैं देशवासी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ढही जातिगत व राजनीतिक दीवारें। ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा, ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा, सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा...। जय हिंद, वंदेमातरम्, ऐसे देशभक्ति गीतों की गूंज न केवल कार्यक्रम स्थल तक सीमित रही, बल्कि दूर-दूर तक वातावरण को गुंजायमान कर देश की आजादी के लिए रन बांकुरों की ओर से दी गई बढ़ी कुर्बानियों की याद दिलाई। आजादी के 75वीं वर्षगांठ की खुशी व वीर सपूतों की याद में तिरंगा यात्रा निकली तो विंध्य धरा देशभक्ति गीत व वंदे मातरम् के स्वर गूंज उठा। उत्साह एवं जोश के साथ वंदे मातरम्, सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा... सहित कई देशभक्ति गीत के साथ लोग तिरंगा लहराते चल रहे थे। युवा, बुजुर्ग, व्यापारी, नारीशक्ति सभी शान से तिरंगा लहरा रहे थे। हर कोई देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगे को सलाम करता नजर आया।

-----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.