विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

World University Rankings 2027: टॉप 250 रैंकिंग में भी नहीं मिली भारतीय संस्थान को जगह, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी नंबर 1 पर; देखें लिस्ट

Published: Wed, 30 Sep 2026 04:42 PM (IST)

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी कर दी गई है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने पहला ...और पढ़ें

THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027

THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027

HighLights

  1. टाइम्स हायर एजुकेशन ने 2027 के लिए जारी की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग।

  2. ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को मिला पहला स्थान।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) द्वारा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग रैंकिंग 2027 जारी कर दी गई है। इस रैंकिंग में को कुल 17 पैरामीटर्स के आधार जिनमें- पढ़ाना, रिसर्च, ज्ञान का आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय नजरिए आदि शामिल होते हैं के आधार पर तैयार की जाती है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, ब्रिटेन को नंबर 1 और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अमेरिका को विश्वभर में रैंक- 2 प्राप्त हुई है।

टॉप 250 रैंक में भी नहीं मिली किसी भारतीय संस्थान को जगह

इस रैंकिंग में भारत के संस्थानों को टॉप 250 में भी जगह नहीं मिली है। इसके अलावा भारतीय संस्थान एशिया के टॉप 15 संस्थानों में भी जगह बनाने में नाकाम रहें। हालांकि, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु को इस रैंकिंग में 254वां स्थान मिला है। इसके बाद सीधा 326 से 350 रैंक के बीच सवेथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज को जगह मिली है।

दुनिया में 1 से 10 रैंक पाने वाले संस्थानों की लिस्ट

संस्थान/यूनिवर्सिटी का नाम देश रैंक
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यूनाइटेड किंगडम 1
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी संयुक्त राज्य अमेरिका 2
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी संयुक्त राज्य अमेरिका 3
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी संयुक्त राज्य अमेरिका 3
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी यूनाइटेड किंगडम 5
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी संयुक्त राज्य अमेरिका 6
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी संयुक्त राज्य अमेरिका 7
इंपीरियल कॉलेज लंदन यूनाइटेड किंगडम 8
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले संयुक्त राज्य अमेरिका 9
येल यूनिवर्सिटी संयुक्त राज्य अमेरिका 9


भारत के संस्थानों की जानकारी

आईआईएससी बेंगलुरु (254 रैंक) के बाद भारत के संस्थानों को सीधा 326 से 350 रैंकिंग वाले में जगह मिली है। 326 से लेकर टॉप 600 रैंक तक क्रमशः भारत के इन संस्थानों ने जगह बनाई है-

  • सवेथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज
  • शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज
  • जामिया मिलिया इस्लामिया
  • केआईआईटी (KIIT) यूनिवर्सिटी
  • लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
  • एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
  • बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
  • ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी
  • मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

टॉप 10 में हुआ बदलाव

पहले और दूसरे नंबर की यूनिवर्सिटी को छोड़ दें तो टॉप 10 में भी इस बार बदलाव देखने को मिला है। पिछले वर्ष हावर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे पर और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी चौथे नंबर पर थी। लेकिन इस बार प्रिंसटन यूनिवर्सिटी को तीसरा स्थान मिला है जबकि हावर्ड यूनिवर्सिटी नीचे खिसककर 6वें स्थान पर पहुंच गई है।