यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Teachers’ Day: इस थीम के साथ दुनिया भर में आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड टीचर्स डे, जानें कब हुई शुरुआत
World Teachers’ Day आज दुनिया भर में इंटरनेशनल टीचर्स डेट मनाया जा रहा है। वहीं देश में यह दिन 5 ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। World Teachers’ Day: यूं तो आज 05 अक्टूबर, 2022 का दिन काफी खास है। विशेष इसलिए है कि आज पूरे देश में बड़े धूमधाम से दशहरा मनाया जा रहा है। नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद आज विजयादशमी के त्योहार को देश भर में बड़े हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। लेकिन इससे इतर भी भी आज का दिन अहम है, जिसके लिए इस तिथि को याद रखा जाता है, वह वर्ल्ड टीचर्स डे। दरअसल, आज के दिन ही दुनिया भर में विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
विश्व शिक्षक दिवस, जिसे इंटरनेशन टीचर्स डे के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन स्टूडेंट्स शिक्षकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। इसके अलावा, इस दिन, तमाम शिक्षक एक साथ आते हैं और केवल देश ही नहीं बल्कि साथ-साथ विश्व स्तर पर शिक्षकों द्वारा सामने आ रहीं समस्याओं की पहचान करके उन मुद्दों का समाधान खोजने की कोशिश करते हैं। इसके लिए बैठकें, सम्मेलन का आयोजन होता है।
ये है इस साल की थीम
विश्व शिक्षक दिवस के लिए इस वर्ष का विषय "शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों के साथ शुरू होता है है। इसी थीम के साथ आज इंटरनेशनल टीचर्स डे मनाया जा रहा है।
इस दिन हुई थी शुरुआत
विश्व शिक्षक दिवस की शुरुआत 5 अक्टूबर, 1994 में हुई थी। इस साल यूनेस्को ने UNESCO/ILO की Recommendation को मान लिया था। इसके साथ ही पेरिस में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा होने के बाद से यह दिन विश्व शिक्षक दिवस के रूप में पूरी दुनिया भर में मनाया जाता है।
भारत में 5 सितंबर को होता है शिक्षक
भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को आयोजित किया जाता है। यह दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr Sarvepalli Radhakrishnan) का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमला में हुआ था। उन्हीं की याद में इस तारीख को टीचर्स डे (Teachers Day) के रूप में सेलिब्रेट करते हैं।
