विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UTET Answer Key 2026: उत्तराखंड टीईटी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध, इस डेट तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:37 AM (GMT+05:30)

उत्तराखंड टीईटी एग्जाम के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी हो गई है। अभ्यर्थी 15 अक्टूबर तक किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

उत्तराखंड टीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026

उत्तराखंड टीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026

HighLights

  1. उत्तराखंड टीईटी परीक्षा के लिए आंसर की जारी।

  2. रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 का आयोजन 29 सितंबर 2026 को दो शिफ्ट में करवाया गया था। एग्जाम के बाद अब बोर्ड द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

UTET provisional answer key 2026: 15 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आंसर की द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी आंसर की संतुष्ट नहीं हैं तो 15 अक्टूबर 2026 रात्रि 11:59 तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

आंसर की डाउनलोड करने का तरीका

  • उत्तराखंड टीईटी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट ukutet.com पर विजिट करें।
  • अब आप जिस पेपर की आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं उसके पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • आंसर की द्वारा प्रश्न उत्तरों का मिलान करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Registration No. (पंजीकरण संख्या), Password (पासवर्ड) एवं दिया गया कैप्चा दर्ज करके Login करें।
  • अब आपको किसी उत्तर पर आपत्ति है तो पुष्ट प्रमाण अपलोड करके उस पर आपत्ति दर्ज करें।

Provisional Answer Key For UTET II 2026
Provisional Answer Key For UTET I 2026
ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें।

रिजल्ट इस महीने के अंत तक आने की उम्मीद

अभ्यर्थियों द्वारा आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और उसी को ध्यान में रखकर परिणाम की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट इस महीने के अंत तक या नवंबर में जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट से पहले या साथ में फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी।

परीक्षा के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 40 फीसदी निर्धारित है। इन सबके अतिरिक्त अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्तजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित तथा एक्स सर्विसमैन के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत 50% तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- CSIR NCL Vacancy 2026: दसवीं पास को 40 हजार सैलरी, सीएसआईआर एनसीएल एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू; जल्द करें अप्लाई