UPSSSC: यूपी में PET सहित अन्य भर्तियों के लिए OTR अनिवार्य, तुरंत कर लें वन टाइम रजिस्ट्रेशन
यूपीएसएसएससी द्वारा पीईटी सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन ...और पढ़ें

UPSSSC OTR Registration 2026
HighLights
यूपीएसएसएससी की भर्तियों के लिए OTR करना हुआ जरूरी।
वेबसाइट पर जाकर निशुल्क किया जा सकता है वन टाइम रजिस्ट्रेशन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से राज्य में होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) सहित सभी भर्तियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया है। अब यूपीएसएसएससी द्वारा निकाली जाने वाली हर भर्ती के लिए ओटीआर जरूरी होगी। ऐसे में अगर आप भी आगे लेखपाल, वीडीओ समेत विभिन्न भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ओटीआर कर लें।
नहीं जमा करना होगा कोई शुल्क
वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से निशुल्क है।
क्या-क्या डिटेल करनी होगी दर्ज
वन टाइम रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति, स्थायी और पत्राचार का पता, शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारी सबमिट करनी होगी। इसके साथ पिछले छह माह के भीतर का रंगीन फोटो अपलोड करना होगा। हस्ताक्षर हिंदी या अंग्रेजी में किए जा सकते हैं, लेकिन हस्ताक्षर के नीचे अभ्यर्थी को अपना नाम स्वयं की हस्तलिपि में हिंदी में लिखना अनिवार्य होगा। अंग्रेजी के बड़े अक्षरों (कैपिटल लेटर्स) में किए गए हस्ताक्षर मान्य नहीं होंगे। उम्मीदवार ध्यान रखें कि मांगी गई सभी डिटेल सही-सही भरें, एक बार फॉर्म भरने के बाद उसे एडिट नहीं किया जा सकता है।
रजिस्ट्रेशन के लिए क्या है जरूरी
वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थियों के पास वैलिड ईमेल आईडी के साथ ही मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
बार-बार फॉर्म भरने से मिलेगा छुटकारा
ओटीआर फॉर्म भरने से उम्मीदवारों को बार बार हर भर्ती के लिए फॉर्म भरने से छुटकारा मिल जायेगा क्योंकि आपकी डिटेल पहले से ही पोर्टल पर उपलब्ध होगी। केवल एप्लीकेशन फीस व कुछ डिटेल फॉर्म भरने के दौरान दर्ज करनी होगी।
