UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड
यूपीएसएसएससी ने एक्साइज कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को किया जाएगा।

UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
एक्साइज कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था। वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 5 तरीकों से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
एक्साइज कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एक्साइज कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर View ALL News & Alerts सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 120 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिये कुल 722 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें एक्साइज कॉन्स्टेबल के लिए कुल 612 पद और एक्साइज कॉन्स्टेबल (स्पेशल सिलेक्शन) के लिए कुल 110 पद आरक्षित किए गए हैं।
