Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 31 जुलाई को है मेंस

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2022 07:35 AM (IST)

    UPSSSC Admit Card 2022 उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के राजस्व विभाग में 8085 लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई को आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा के ...और पढ़ें

    Hero Image
    यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक का आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in एक्टिव किया गया।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSSSC Admit Card 2022: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2022 के अंतर्गत राजस्व लेखपाल के 8000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक को सोमवार, 25 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव किया गया। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना यूपीएसएसएससी लेखपाल एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक

    UPSSSC Admit Card 2022: राजस्व लेखपाल परीक्षा 31 जुलाई को

    यूपीएसएसएससी द्वारा राजस्व विभाग के अंतर्गत लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) उत्तीर्ण उम्मीदवारों से 7 से 28 जनवरी 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद आयोग ने 5 मई 2022 को इस भर्ती के लिए पीईटी कट-ऑफ जारी किया। इसके आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई को किया जाना था, जिसे आयोग ने 16 जुलाई को नोटिस जारी करते हुए नई तारीख 31 जुलाई 2022 को किए जाने की घोषणा की थी।

    UPSSSC Admit Card 2022: 12 जनपदों में होगी राजस्व लेखपाल परीक्षा

    इसके बाद आयोग द्वारा आज जारी किए नोटिस के अनुसार राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन राज्य के 12 जनपदों में किया जाएगा – इन जनपदों में आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी शामिल हैं। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार यूपी लेखपाल परीक्षा दो घंटे के एकल पाली में आयोजित की जाएगी, जो कि सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

    आयोग के नोटिस के मुताबिक आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवारों को अपना यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के बाद इसकी जांच कर लेनी चाहिए।