यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UPSC Recruitment 2020: जियोफिजिसिस्ट और लेक्चरर के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका आज
UPSC Recruitment 2020 यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने जियोफिजिसिस्ट और लेक्चरर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों ...और पढ़ें

UPSC Recruitment 2020: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने जियोफिजिसिस्ट और लेक्चरर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत कुल 46 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियिल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इन पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख कल यानी कि 27 फरवरी है। इसलिए कैंड्डीटे्स फटाफट आवेदन कर दें।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 45 साल से कम होनी चाहिए। इसके अलावा उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं पूरी एजुकेशन क्वालिफिकेशन चेक करने के लिए ऑफिशियिल नोटिफिकेशन पढ़ें। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों और महिलाओं कोई फीस नहीं देनी होगी।
UPSC recruitment: ऐसे करें अप्लाई
-आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं
-होमपेज पर ORA लिंक पर क्लिक करें
-अब यहां पूछी गई सारी डिटेल्स एंटर करें
-अब फॉर्म भरें और फोटो अपलोड करें
-फीस का भुगतान करें सबमिट करें
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों को लखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू क्रैक करना होगा। बता दें कि इंटरव्यू में सफल होने के लिए ओबीसी उम्मीदवारों को 45 फीसदी अंक और एससी और एसटी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे।
