विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC Principal Exam Date 2026: यूपीएससी प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल एग्जाम शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगी परीक्षा

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:55 PM (IST)

यूपीएससी की ओर से प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। परीक्षा जनवरी माह में संचालित की जाएगी।

UPSC Principal Vice Principal Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

UPSC Principal Vice Principal Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. यूपीएससी ने परीक्षा तिथि का किया एलान।

  2. जनवरी माह में आयोजित कराई जाएगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल यूपीएससी की ओर से UPSC Principal Exam Date 2026 की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे अब जल्द ही इस परीक्षा में शामिल होंगे। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।

इस डेट पर होगी परीक्षा

यूपीएससी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 09 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। बता दें, पहले यह परीक्षा 01 नवंबर, 2026 को आयोजित कराई जानी थी। लेकिन यूपीएससी की ओर से अब परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। नई अधिसूचना के मुताबिक अब परीक्षा जनवरी, 2027 में संचालित की जानी है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 828 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें वाइस प्रिंसिपल के लिए कुल 704 पद और प्रिंसिपल के लिए कुल 704 पद आरक्षित किए गए हैं।

कब और कहां जारी होगा एडमिट कार्ड

प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से कुछ दिन पहले ही की जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब UPSC Principal Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंक में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।