विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC: एनडीए-एनए एवं सीडीएस 2 प्रोविजनल आंसर की जारी, डायरेक्ट PDF यहां से करें डाउनलोड

Published: Thu, 17 Sep 2026 10:48 AM (IST)

यूपीएससी द्वारा सीडीएस एवं एनडीए/ एनए 2 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है जिसे अभ्यर्थी इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

NDA-NA and CDS 2 provisional answer key

NDA-NA and CDS 2 provisional answer key

HighLights

  1. यूपीएससी ने एनडीए एवं सीडीएस 2 एग्जाम के लिए आंसर की जारी।

  2. रिजल्ट अगले महीने की शुरुआत में हो सकता है जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी (NDA & NA 2) 2026 और कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) 2 का आयोजन 13 सितंबर को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब यूपीएससी द्वारा दोनों ही परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न उत्तरों का मिलान कर रिजल्ट का लगा सकते हैं अनुमान

परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। इस दौरान अगर अभ्यर्थी किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे निर्धारित डेट्स के अंतर्गत उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

आंसर की पीडीएफ ऐसे करें डाउनलोड

  • यूपीएससी सीडीएस और एनडीए एनए 2 आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर upsc.gov.in विजिट करें।
  • होम पेज पर आपको What's New में जाकर जिस परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर आपको जिस सब्जेक्ट की आंसर की चेक करनी है उसके PDF लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
upsc answer key

फाइनल आंसर की को ध्यान में रखकर जारी होगा रिजल्ट

प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज करवाई गई आपत्तियों के निराकरण के बाद यूपीएससी द्वारा फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और इसी को ध्यान में रखकर अभ्यर्थियों को रिजल्ट घोषित होगा। नतीजे अगले महीने की शुरुआत में जारी किया जा सकता है। एनडीए-एनए भर्ती के माध्यम से 394 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी वहीं यूपीएससी सीडीएस 2 (CDS 2) 2026 परीक्षा कुल 451 पदों के लिए आयोजित हुई है।

यह भी पढ़ें- SSC GD Result 2026 Live: कभी भी आ सकता है एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक ssc.gov.in पर होगा एक्टिव